Gurugram: दूसरी शादी करने पर महिला के पति को गोली मारी, आरोपी गिरफ्तार

गुरुग्राम। बादशाहपुर थाना क्षेत्र में पत्नी द्वारा दूसरी शादी करने पर युवक ने उसके पति को गोली मार दी। हमले में गोली महिला के पति की गर्दन में लगी, उसे अस्पताल पहुंचाया गया। इसके बाद उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को मेरठ से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस को दी शिकायत में यूपी के मेरठ मवाना निवासी सपना ने कहा कि वह यहां बेगमपुर खटोला में किराए पर रहती है। उसकी शादी मेरठ के अकबरपुर निवासी रिंकू से हुई थी। जिसके साथ उसके दो बच्चे भी हुए। महिला ने करीब आठ महिने पहले अकबरपुर के ही सोहन के साथ मंदिर में शादी कर ली। वह अपने दोनों बच्चों व सोहन के साथ बेगमपुर खटोला में रहने लगी। सोहन गाड़ी चलाता है। आरोप है कि शुक्रवार की रात करीब आठ बजे सोहन ड्यूटी से घर पर आया था। वह कमरे में कपड़े चेंज कर रहा था, सपना भी कमरे में थी। इसी दौरान रिंकू ने धक्का देकर दरवाजा खोला और उसने सोहन पर गोली चला दी। गोली चलने पर सपना उसे धक्का देकर बाहर की ओर भागी। वहीं रिंकू भी भाग गया।
हमले में गोली सोहन की गर्दन में लगी। जिसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। सोहन हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और छानबीन शुरु कर दी। महिला का आरोप है कि उसके पूर्व पति ने रंङ्क्षजशन उसके पति पर जानलेवा हमला किया है। पहले भी वह उसे जान से मारने की धमकी दे चुका है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर उसके पहले पति पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसीपी सदर संजीव बल्हारा की अगुवाई में पुलिस टीमें गठित की गई। जिसके बाद सेक्टर-39 क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी रिंकू (29) को मेरठ से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि सपना के साथ उसकी शादी हुई थी। करीब 8 महीने पहले सोहन ने उसकी पत्नी से शादी कर ली थी। जिसकी रंजिश रखते हुए उसने वारदात को अंजाम दिया।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS