गुरुग्राम में ब्लास्ट : घर में चल रही अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका, उड़ गई छत, 6 लोगों की हालत गंभीर

गुरुग्राम। मानेसर में बुधवार दोपहर को पटाखा बनाने की अवैध फैक्ट्री में धमाका हो गया। जिस घर में अवैध रूप से यह फैक्ट्री बनाई गई थी, ब्लास्ट के कारण उस घर की छत तक उड़ गई। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के घरों में बैठे लोग बुरी तरह से सहम गए। कुछ घरों में दरार आने की भी सूचना है। इस घटना में छह लोग बुरी तरह से जख्मी हुए हैं जिनकी हालत गंभीर है। इन सभी को इलाज के लिए दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है। घायलों में 12 साल की बच्ची भी शामिल है। गनीमत यह रही कि इस धमाके के कारण घर में रखे दो घरेलू सिलेंडर बच गए। यदि यह भी धमाके की चपेट में आते तो एक बड़ा हादसा हो सकता था।
ग्रामीण बब्बल और उदय सिंह ने बताया कि जिस घर में अवैध रूप से यह फैक्ट्री बनाई गई थी उसमें शादी-पार्टी के लिए बम बनाए जाते थे। दिवाली का त्यौहार नजदीक होने के कारण फैक्ट्री संचालक फैक्ट्री में ज्यादा से ज्यादा बम बनवा रहा था ताकि इन्हें बेचकर मुनाफा कमाया जा सके। जिस वक्त यह धमाका हुआ उस वक्त मकान मालिक समेत उनकी 12 साल की बेटी, 21 साल का बेटा और रिश्तेदार समेत इस अवैध फैक्ट्री में काम कर रहे वर्कर मौजूद थे, जो सभी घायल हो गए। जिस वक्त यह घटना हुई उस वक्त परिवार के कुछ सदस्य किसी काम से गए हुए थे। सूचना मिलने के बाद जब पुलिस, दमकल और सिविल डिफेंस की टीमें मौके पर पहुंची तो हर तरफ चीख पुज़र मची हुई थी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां सभी की हालत गंभीर बनी हुई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS