गुरुग्राम : पटाखों में हुए ब्लास्ट में झुलसे बेटे, बेटी और पिता की मौत, 3 की हालत अभी भी गंभीर

गुरुग्राम। खेडक़ीदौला थाना क्षेत्र के गांव नखड़ौला के एक मकान में बने पटाखों में हुए ब्लास्ट में झुलसे परिवार में तीन की मौत हो गई। जबकि हादसे में झुलसे तीन अन्य की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। हादसे में भगवान दास की शुक्रवार की रात व उसके पुत्र-पुत्री की शनिवार को मौत हुई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
गांव नखड़ौला स्थित मकान में भगवान दास घर में ही पटाखे बनाने का काम करते थे। वे बीते बुधवार की दोपहर अपने दो बेटे, बेटी, रश्तिेदार और जानकार के साथ बैठे हुए थे। उसी दौरान मकान में रखे पटाखों में अचानक आग लग गई। आग लगते ही किचन में रखे तीन सिलेंडरों में से एक फट गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि मकान के तीन कमरों की छत भरभरा कर गिर गई। इस हादसे में 50 वर्षीय भगवान दास के अलावा उनके बेटे मनीष (20 वर्ष), तनुज (10 वर्ष), बेटी छवि (12 वर्ष), रश्तिेदार सतीश कुमार (40 वर्ष) और एक अन्य जानकार वष्णिुकांत झुलस गए थे। जबकि मलबे के नीचे दबने से उन्हें काफी चोट भी लगी। जिनमें से भगवान दास, मनीष व छवि तीन लोगों की अब तक मौत हो गई है। सभी की हालत शुरू से ही गंभीर बनी हुई थी। वहीं पुलिस ने भगवान दास के विरुद्ध खेडक़ीदौला थाना पुलिस ने अवैध रूप से पटाखे रखने और बनाने के आरोप में मामला दर्ज किया था।
थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह कहते हैं कि अन्य की हालत में भी अभी तक विशेष सुधार नहीं हुआ है। आग लगने के बाद सभी बाहर नहीं निकल पाए थे। सिलेंडर ब्लास्ट से आसपास के तीन-चार मकानों में भी नुकसान हो गया है। दीवारों में दरार आने से लेकर खिड़कियां तक टूट गई हैं। आसपास के लोगों ने बताया कि मकान में पटाखे बेचने के साथ साथ बनाने का काम भी होता था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS