गुरुग्राम द्वारका एक्सप्रेस वे पर अचानक निर्माणाधीन फ्लाईओवर गिरने से मची अफरा तफरी, 3 मजदूर घायल

गुरुग्राम द्वारका एक्सप्रेस वे पर अचानक निर्माणाधीन फ्लाईओवर गिरने से मची अफरा तफरी, 3 मजदूर घायल
X
पुलिस प्रशासन ने मौके पर आकर संभाला मोर्चा। पहले भी इस निर्माणाधीन फ्लाईओवर का गिर चुका है हिस्सा।

एनसीआर में आने वाले हरियाणा के (Gurugram) गुरुग्राम में रविवार सुबह अचानक निर्माणाधीन (Gurugram Dwarka Expressway) गुरुग्राम द्वारका एक्सप्रेस वे फ्लाईओवर एक स्लैब गिर गया। स्लैब गिरते ही मौके पर अफरा तफरी मच गई। हादसे में निर्माण कर रहे 3 मजदूर घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस और अन्य लोगों ने राहत बचाव का कार्य शुरु किया। साथ ही घायल मजदूरों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। वहीं मौके पर तमाम मजदूर व ग्रामीण एकत्र हो गये।

दरअसल, यह हादसा रोज की तरह गुरुग्राम द्वारका एक्सप्रेस वे पर निर्माणधीन फ्लाईओवर बनाने के दौरान हुआ। सुबह मजदूरों ने आकर फ्लाईओवर पर काम शुरू ही किया था। इसी दौरान द्वारका एक्सप्रेस वे पर दौलताबाद गांव के पास फ्लाईओवर का एक स्लैब अचानक से नीचे गिर गया। गुरुग्राम पुलिस के डीसीपी दीपक सहारण ने बताया कि दौलताबाद और बजघेड़ा के बीच बन रहे फ्लाईओवर का स्लैब गिर गया। इसमें यहां काम कर रहे तीन मजदूर घायल हुए हैं। तीनों घायलों को पास के अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें से एक की हालत अति गंभीर बनी हुई है। वहीं हादसे के बाद पुलिस प्रशासन मौके पर मौजूद है। यहां पर अन्य कोई मजदूर तो घायल नहीं हुआ है। इसकी जानकारी की जा रही है।

केंद्रीय परिवहन मंत्री के आदेश पर तेजी से चल रहा था काम

बता दें कि पिछले दिनों ही केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने निर्माणाधीन गुरुग्राम द्वारका एक्सप्रेस वे का निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने काम को तेजी से करने के आदेश दिया थे। जिसके चलते यहां पर काम को पहले के मुकाबले और ज्यादा मजदूरों को लगाकर रफ्तार से काम कराया जा रहा था। इसी दौरान रविवार को यह हादसा हो गया। वहीं बता दें कि इससे पहले सोहना रोड पर बन रहे एलिवेटेड फ्लाईओवर की स्लैब भी कुछ समय पहले गिरी थी। हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ था।

Tags

Next Story