Hisar : गुरुकुल प्राचार्या ने आरोप लगाने वालाें को भेजा नोटिस

हरिभूिम न्यूज : हिसार
बहुचर्चित कन्या गुरुकुल घिराय प्रकरण मे एक नया मोड़ आ गया है। गुरुकुल की प्राचार्या सुनीता शर्मा (Principal Sunita Sharma) ने उनके खिलाफ आरोप लगाने वाली लडकी व मामले की जांच करने वाली विशेष जांच दल के सदस्य पुलिस कर्मियों (Policeman) समेत छह लोगो को हर्जाने की मांग करते हुए कानूनी नोटिस भेजा है।
प्राचार्या सुनीता शर्मा ने शिकायतकर्ता लड़की के अलावा उसके पिता,महिला थाना हांसी की तात्कालीन एसएचओ कमलेश, सदर थाना हांसी के तत्कालीन एसएचओ उमेद सिंह, जांच अधिकारी राकेश कुमारी तथा प्रदेश सरकार को पक्षकार बनाया है। प्राचार्या सुनीता शर्मा ने वकील रोहित कलसन के मार्फत नोटिस भेजा है। गौरतलब है की करीब 2 वर्ष पहले घिराय स्थित कन्या गुरुकुल की कुछ छात्राओं ने गुरुकुल के संस्थापक पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए थे और गुरुकुल की प्राचार्या पर इस साजिश मे शामिल होने का आरोप लगाया था। बाद में अदालत मे एक छात्रा को छोड़ अन्य सभी लड़कियों और उनके माता-पिता ने ऐसी कोई भी घटना होने से इनकार कर दिया था।
प्राचार्या सुनीता शर्मा ने के अनुसार उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं होने की वजह से अदालत ने उन्हें बरी कर दिया था। इस मामले में विशेष जांच दल के सदस्यों ने इस मामले मे निष्पक्ष जांच नहीं की। उन्हें इस केस में रंजिश वश फंसाया जिससे उनकी मानहानि हुई।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS