किसानों के चेहरे खिले : 1121 धान और कपास के भाव में बढ़त जारी, जानें आज के रेट

किसानों के चेहरे खिले : 1121 धान और कपास के भाव में बढ़त जारी, जानें आज के रेट
X
इस बार उत्पादन तो बीते साल से कम है लेकिन भाव बीते साल से काफी अधिक किसानों को मिल रहे है। धान के पांच हजार रुपये तक भाव होने की उम्मीद किसानों को अब होने लगी है। कपास के भाव भी कुछ दिन के बाद अब बढ़े हैं।

हरिभूमि न्यूज : उचाना ( जींद )

हाथ से काटे 1121 धान ( Paddy ) और कपास ( Cotton ) के भाव शनिवार को तेज रहे। 1121 के भाव निरंतर बढ़ रहे हैं तो कपास के भाव में भी तेजी आने लगी है। 150 रुपये प्रति क्विंटल से अधिक कपास के भाव में तेजी रही। हाथ से काटे धान 1121 का भाव 3951 रुपये प्रति क्विंटल, कपास का भाव 8421 रुपए प्रति क्विंटल तक शनिवार को प्राइवेट बोली पर रहा। शुक्रवार को 1121 हाथ से काटे धान का भाव 3911 रुपये प्रति क्विंटल और कपास का 8250 रुपए प्रति क्विंटल तक भाव रहे।

हाथ से काटे धान का भाव निरंतर बढ़ रहा

किसान सुरजीत, मांगेराम, पिरथी, रामचंद्र ने कहा कि 1121 धान हाथ से काटे का भाव निरंतर बढ़ रहा है। इस बार उत्पादन तो बीते साल से कम है लेकिन भाव बीते साल से काफी अधिक किसानों को मिल रहे है। पांच हजार रुपये तक भाव होने की उम्मीद किसानों को अब होने लगी है। कपास के भाव भी कुछ दिन के बाद अब बढ़े हैं। नौ हजार पार जाने के बाद आठ हजार के आस-पास कपास के भाव किसानों को मिल रहे थे। अब भाव शनिवार को बढ़े। इस बार जो कपास का एमएसपी रेट तय किया है उससे काफी अधिक भाव कपास के प्राइवेट बोली पर मिल रहे है। मार्केट कमेटी सचिव नरेंद्र कुंडू ने कहा कि बीते साल से कपास, 1121 धान हाथ से काटे के भाव अधिक किसानों को मिल रहे हैं।

Tags

Next Story