Hansi : दुष्कर्म के आरोप में हरियाणवी कलाकार नवीन नारु गिरफ्तार

- महिला ने लगाया था दुष्कर्म व अश्लील वीडियो बनाने का आरोप
- पुलिस मामले में आरोपी कलाकार से कर रही पूछताछ
Hansi : महिला से दुष्कर्म के मामले में आरोपी हरियाणवी गायक नवीन नारु को महिला पुलिस ने सोमवार देर रात गिरफ्तार किया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी नवीन नारु को मंगलवार कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया। पुलिस मामले में आरोपी से पूछताछ कर रही है।
डीएसपी रविंद्र सांगवान ने बताया शहर की एक महिला ने नवीन नारु के खिलाफ दुष्कर्म व अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी और पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी नवीन नारु के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस ने गिरफ्तारी के दौरान नवीन नारु के पास एक गाड़ी और उसका मोबाइल फोन कब्जे में लिया है। नवीन नारु को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। इस मामले में महिला थाना प्रभारी द्वारा जांच की जा रही है। नवीन नारु द्वारा रुपयों का लेन-देन बताए जाने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि रुपयों के लेन-देन की भी जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में दोनों के खातों में ट्रांजेक्शन हुई है।
गौरतलब रहे कि हांंसी की एक कालोनी में रहने वाली एक महिला ने नवीन नारु पर शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने तथा दुष्कर्म की वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया था। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने आरोप लगाए गए थे कि उसकी अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया जा रहा था। वह एक प्राइवेट स्कूल में अध्यापक है। वह 2020 में हरियाणवी कलाकार नवीन के संपर्क में आई। उस वक्त वह उसे हिरोइन बनाने और रुपए देने के बहाने उसने दोस्ती की। जिसके बाद वह उसके बहकावे में आ गई। कुछ समय बाद उसने उसे अपने घर बुलाकर चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। इसी के साथ शादी का झांसा देता रहा और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी करता रहा। इस वारदात के बारे में किसी को बताने पर हरियाणवी कलाकार ने उसको जान से मारने की धमकी दी। महिला ने कहा कि यह मामला सहमति का था, लेकिन उसने मुझसे बात करनी छोड़ दी और उसके रुपए देने से साफ मना कर दिया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी नवीन नारु के खिलाफ केस दर्ज किया था। वहीं इसी मामले में कलाकार नवीन का कहना है कि यह सब आरोप झूठे हैं और हमारा रुपयों का लेन-देन है। महिला द्वारा उस पर लगाया गया दुष्कर्म का आरोप झूठा है।
यह भी पढ़ें - Sonipat : पश्चिमी यमुना लिंक नहर के पास क्षत-विक्षत अवस्था में मिला महिला का शव
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS