किसानों के चेहरे खिले : बासमती धान में उछाल जारी, 5800 रुपये के करीब पहुंचा भाव

कैथल (पूंडरी)। धान में एशिया की प्रमुख पूंडरी की अनाज मंडी लगातार बासमती धान में रफ्तार देखने को मिल रही है और यह धान आज 5800 रुपए प्रति क्विंटल के करीब पहुंच गया। धान को लेने के लिए खरीददार सुबह-सवेरे से ही इसे लेने के लिए जुट गए, वहीं किसान भी असंजस की स्थिति में फंस गए कि अब वो अपनी धान को बेचें या अभी रोक लें।
किसान सुबे सिंह, भाग सिंह, कृष्ण कुमार, धर्मा, जसविंद्र आदि ने कहा कि धान में तेजी के चलते उन्हें डर है कि कहीं वो अपनी धान को मंदी न बेच दें। राइस मिलरों के अनुसार बासमती धान में मंदा तेजी तो चलती ही है और उन्हें नहीं लगता कि इस धान में ज्यादा तेजी आएगी। दूसरी ओर आढ़तियों ने बताया कि इस वर्ष पिछले वर्ष की अपेक्षा बासमती धान कम है, क्योंकि इस बार क्षेत्र के किसानों ने पी.आर. व 1718 धान की पैदावार अधिक लगाई थी। इस वर्ष कम से कम ढेड़ से 2 लाख बोरी बासमती धान कम आने की संभावना है।
अभी पूरा नवम्बर बासमती धान की फुल आवक पूंडरी मंडी में रहेगी। पूंडरी क्षेत्र में किसानों का रूझान हर वर्ष बासमती धान की तरफ रहता है और इसका कारण बासमती धान का अच्छा रेट मिलना और इस धान की पैदावार अच्छा निकलना भी है। इस वर्ष बासमती धान के अच्छे रेट मिलने से किसानों के चेहरे पर खुशी नजर आ रही है और आढ़ती भी किसानों के चेहरों पर खुशी देखकर ही खुश रहते हैं। अब बासमती धान में तेजी के चलते सीजन लंबा चलने की संभावना है, क्योंकि अब किसान इस धान को रोक सकते हैं।- रामपाल टाया, पूर्व प्रधान अनाज मंडी पूंडरी
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS