हर घर तिरंगा : प्रेरणा वृद्धाश्रम बना मिसाल, बुजुर्ग बना रहे हजारों नेशनल फ्लैग

तरुण वधवा : कुरुक्षेत्र
कुरुक्षेत्र के प्रेरणा वृद्धाश्रम के बुजुर्गों ने एक बार फिर समाज और देश के लिए मिसाल कायम की है। वृद्धाश्रम के बुजुर्ग 13 से 15 अगस्त तक हर घर में झंडा पहुंचाने तथा लहराने के अभियान को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। प्रेरणा वृद्धाश्रम के संस्थापक जय भगवान सिंगला के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए वृद्धाश्रम के बुजुर्गों ने देश के तिरंगे झंडे को डिजाइन करने वाले आंध्र प्रदेश के पिंगली वेंकैया का जन्मदिन पर अभियान की शुरूआत की। इस समय वृद्धाश्रम के बुजुर्ग बड़ी शिद्द्त के साथ हजारों की संख्या में तिरंगे झंडे बना रहे हैं। यह बुजुर्ग झंडे बना ही नहीं रहे बल्कि झंडा को हर घर तक पहुंचाने के लिए शहर के विभिन्न हिस्सों में जागरूकता यात्रा भी निकाल रहे हैं।
बुजुर्गों तथा प्रेरणा के सदस्यों ने तिरंगा घरों तक पहुंचाने से पहले प्रेरणा में स्थित शहीदी स्मारक पर देश को आजादी दिलाने वाले शहीदों को नमन किया और श्रद्धा पुष्प अर्पित किये। इसी के साथ हाथों तिरंगे झंडे लेकर उद्घोष किया। प्रेरणा के संस्थापक जय भगवान सिंगला ने बताया कि प्रेरणा वृद्धाश्रम के बुजुर्ग देशप्रेम की भावना से ओतप्रोत हैं। बुजुर्गों ने ही अपने दिल की इच्छा रखी है कि उन्होंने तिरंगे झंडे बनाने हैं। अब सभी बुजुर्ग तिरंगे झंडे बनाने में जुटे हुए हैं। इन सभी बुजुर्गों की दिल की इच्छा है कि हर घर में तिरंगा झंडा लहराना चाहिए। इसी उद्देश्य के साथ अब प्रेरणा द्वारा तिरंगे झंडे बना कर हर घर में जा कर निशुल्क तिरंगे झंडे दिए जा रहे है। महात्मा गांधी जी से ही प्रेरित होकर तिरंगे को डिजाइन किया। आज तिरंगा भारत की शान है। सिंगला ने प्रेरणा वृद्धाश्रम के बुजुर्गों का आभार व्यक्त किया कि बुजुर्गों ने घर घर तिरंगा पहुंचाने के लिए क्रांति पैदा कर दी है। बुजुर्गों की भावना को देखकर बच्चों और युवाओं में भी उत्साह जागृत हो रहा है। आज तिरंगे लहराने की आवाज बुजुर्गों ने बुलंद कर दी है।
निशुल्क लिया जा सकता तिरंगा : रेणु खुंगर
प्रेरणा की अध्यक्षा रेणु खुंगर ने कहा कि यह गर्व का पर्व है कि हर घर तिरंगा। घर घर तिरंगा है। प्रेरणा वृद्धाश्रम हर बार मिसाल ही बना है। प्रेरणा के बुजुर्गों ने कोरोना काल में मास्क बनाने का कार्य किया तो समाज को प्लास्टिक मुक्त करने के लिए कपड़े के थैले बनाने का काम किया। अब तिरंगे झंडे बनाने का कार्य भी प्रेरणा वृद्धाश्रम से शुरू हुआ है। यह प्रेरणा के बुजुर्गों की हिम्मत है कि उन्होंने प्रेरणा के सदस्यों और युवाओं को भी तिरंगे बनाने के लिए जागरूक किया। प्रेरणा के सभी सदस्य भी बुजुर्गों के साथ झंडे बना रहे हैं। अगर किसी को झंडे चाहिए तो 13 से 15 अगस्त तक घर घर झंडे लहराने के लिए निशुल्क झंडे ले सकते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS