अनिल विज का बड़ा बयान, बोले - BJP ने सोच समझकर लिया निकाय चुनाव अकेले लड़ने का फैसला

चंडीगढ़। हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी ने निकाय चुनाव अकेले लड़ने का फैसला लिया है। इस फैसले के बाद हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने प्रतिक्रिया दी है। विज ने कहा कि पार्टी ने मिलजुल कर सोच विचार करके ही यह फैसला किया है कि भाजपा अपने दम पर चुनाव लड़ेगी और निकाय चुनावों में जीत दर्ज करेगी।
वहीं अनिल विज ने आम आदमी पार्टी की कुरुक्षेत्र रैली को लेकर कटाक्ष करते हुए कहा कि 'जैसे हीरे चुन-चुन कर यह लोग अपनी पार्टी में भर्ती कर रहे हैं, इससे लोगों को इनकी सच्चाई का पहले ही पता लग गया है। विज ने कहा कि आम आदमी पार्टी का जन्म धोखे से हुआ और धोखे से बनी पार्टी है जो लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं कर सकती। अभी पांच राज्यों के चुनावों में चार राज्यों ( उत्तर प्रदेश, मणिपुर, गोवा, उत्तराखंड ) में भाजपा ने जीत का परचम लहराया, पंजाब में परिस्थितियां अलग थी और पंजाब में जो वायदे करके आम आदमी पार्टी सत्ता में आई है यदि उनमें से कुछ वायदे पूरे किए तो पंजाब का हाल भविष्य में श्रीलंका जैसा होगा।
आप धोखे से जन्म लेने वाली पार्टी
विज ने कहा कि हरियाणा के लोग समझदार है। हरियाणा में भाजपा सरकार बढ़िया तरीके से कार्य करते हुए प्रदेश की सेवा कर रही है। हरियाणा में आम आदमी पार्टी का बस चलने वाला नहीं है। हरियाणा के लोग इन्हें अच्छी प्रकार से जानते हैं और जैसे हीरे चुन-चुन कर यह अपनी पार्टी में भर्ती कर रहे हैं, इससे लोगों को इनकी सच्चाई का पहले ही पता लग गया है। विज ने कहा कि आम आदमी पार्टी धोखे से बनी पार्टी है जिसका जन्म अन्ना हजारे के आंदोलन में धोखे से हुआ। आंदोलन में कहीं एजेंडा नहीं था कि इस आंदोलन के जरिए राजनीतिक पार्टी बनाई जाएगी। मगर कुछ शातिर लोगों ने धोखे से पार्टी बनाई। यह धोखे से बनी पार्टी है और ऐसी पार्टी से लोगों की समस्याओं का समाधान नहीं हो सकता।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS