Haryana : प्रदेश में 1 उप निदेशक व 9 डीआईपीआरओ के हुए तबादले

Haryana : प्रदेश में 1 उप निदेशक व 9 डीआईपीआरओ के हुए तबादले
X
हरियाणा सरकार ने सूचना, जनसम्पर्क और भाषा तथा संस्कृति विभाग से 10 अधिकारियों के तुरन्त प्रभाव से स्थानांतरण एवं नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं।

Haryana : हरियाणा सरकार ने सूचना, जनसम्पर्क और भाषा तथा संस्कृति विभाग से 10 अधिकारियों के तुरन्त प्रभाव से स्थानांतरण एवं नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। उप निदेशक देवेन्द्र कुमार कैथल में डीआईपीआरओ का कार्यभार देख रहे थे, उन्हें कैथल से मुख्यालय चंडीगढ़ लगाया गया है। इसी प्रकार, सिरसा के डीआईपीआरओ सुरेन्द्र बजाड़ को मेवात (नूंह) भेजा गया है।

फतेहाबाद की डीआईपीआरओ पारूलता को आरपीएलओ रोहतक के साथ-साथ पुलिस रेंज रोहतक व पुलिस रेंज हिसार का अतिरक्ति कार्यभार दिया गया है। पंचकूला डीआईपीआरओ एवं अतिरक्ति कार्यभार पुलिस विभाग पंचकूला, प्रवीन कुमार को प्रैस शाखा मुख्यालय चंडीगढ़ और प्रेस शाखा मुख्यालय चंडीगढ़ के डीआईपीआरओ विनय वत्स को पुलिस विभाग पंचकूला लगाया है। मुख्यालय चंडीगढ़ के डीआईपीआरओ कृष्ण कुमार को आईजी करनाल कार्यालय पुलिस विभाग में लगाया है। मेवात (नूंह) की डीआईपीआरओ पूजा सिंह को पंचकूला लगाया गया है। आत्मा राम को पदोन्नति उपरांत फतेहाबाद, संजय कुमार को सिरसा और कृष्ण कुमार को कैथल डीआईपीआरओ लगाया गया है।

यह भी पढ़ें - Ambala : बिना तलाक लिए महिला ने रचाई तीसरी शादी, कबाड़ कारोबारी को ब्लैकमेल करने पर फूटा भांडा

Tags

Next Story