Haryana : 10 एचसीएस अधिकारियों का हुआ तबादला, नियुक्ति आदेश जारी

Haryana : 10 एचसीएस अधिकारियों का हुआ तबादला, नियुक्ति आदेश जारी
X
हरियाणा सरकार ने एक दिन पहले 20 आईपीएस अफसरों के तबादलों की सूची जारी करने के बाद अब तुरंत प्रभाव से 10 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं।

Haryana : हरियाणा सरकार ने एक दिन पहले 20 आईपीएस अफसरों के तबादलों की सूची जारी करने के बाद अब तुरंत प्रभाव से 10 एचसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण अंबाला की संपदा अधिकारी अनुपमा मलिक को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण करनाल का संपदा अधिकारी लगाया गया है। झज्जर उपमंडल अधिकारी (नागरिक) रविंद्र कुमार को बादली का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है।

सरकार की तरफ से बादली उपमण्डल अधिकारी (नागरिक) अनिल कुमार यादव को बहादुरगढ़ का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है। असंध उपमंडल अधिकारी (नागरिक) मनदीप कुमार को पानीपत का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है। बहादुरगढ़ के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) विशाल को झज्जर का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है। कैथल के सिटी मजिस्ट्रेट कपिल कुमार को कैथल का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है। पानीपत के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) वीरेंद्र सिंह ढुल को असंध का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है। भिवानी के सिटी मजिस्ट्रेट हरबीर सिंह को तोशाम का उपमंडल अधिकारी (नागरिक) लगाया गया है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण करनाल के संपदा अधिकारी रोहित कुमार को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण अंबाला का संपदा अधिकारी लगाया गया है। फरीदाबाद के सिटी मजिस्ट्रेट अमित मान को उनके वर्तमान कार्यभार के अलावा बड़खल के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) का कार्यभार सौंपा गया है।

यह भी पढ़ें - Kaithal : ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर ठगे 15 लाख

Tags

Next Story