मिल्खा सिंह के निधन पर हरियाणा में भी शोक, सीएम समेत अन्य नेताओं ने जताया दुख

महान एथलीट मिल्खा सिंह कोरोना से जंग हार गए। उनका शुक्रवार देर रात करीब 11.30 बजे चंडीगढ़ पीजीआई में निधन हो गया। वे 91 साल के थे। पांच दिन पहले उनकी पत्नी निर्मल कौर का पोस्ट कोविड कॉम्पलिकेशंस के कारण निधन हो गया। मिल्खा सिंह का चंडीगढ़ के पीजीआई में इलाज चल रहा था। मिल्खा सिंह और उनकी पत्नी 20 मई को कोरोना संक्रमित पाए गए थे। 24 मई को दोनों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 30 मई को परिवार के लोगों के आग्रह पर उनकी वहां से छुट्टी करवा ली गई थी। कुछ दिनों पहले ही वे घर लौटे थे। तब से उनका घर पर ही इलाज चल रहा था। 3 जून को हालत फिर से खराब होने पर उन्हें पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था।
उनके निधन पर हरियाणा में भी शोक की लहर है। सीएम मनोहर लाल, गृह मंत्री अनिल विज, नेता विपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा सहित अन्य नेताओं और खिलाड़ियों ने भी उनके निधन पर दुख जताया और श्रद्धांजलि दी। सीएम मनोहर लाल ने टवीट किया कि भारत ने एक सितारा खो दिया है। वे हर भारतीय को देश के लिए चमकने के लिए सदैव प्रेरित करते रहेंगे। 'फ्लाइंग सिख' हमेशा भारतवासियों के दिलों में जीवित रहेंगे। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी हार्दिक सहानुभूति व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें और परिजनों को इस अपार दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
भारत ने एक सितारा खो दिया है। मिल्खा सिंह जी हमें छोड़ गए हैं, लेकिन वे हर भारतीय को देश के लिए चमकने के लिए सदैव प्रेरित करते रहेंगे।
— Manohar Lal (@mlkhattar) June 18, 2021
'फ्लाइंग सिख' हमेशा भारतवासियों के दिलों में जीवित रहेंगे।
ईश्वर से पुण्यात्मा की शांति की प्रार्थना करता हूँ।
।।विनम्र श्रद्धांजलि।। pic.twitter.com/4Skhx28NC5
भारत के महान् एथलीट 'पद्मश्री' श्री मिल्खा सिंह जी के देहांत की खबर दुःखद है।
— Bhupinder S Hooda (@BhupinderSHooda) June 19, 2021
दिवंगत आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि। ईश्वर से प्रार्थना है कि दुःख की इस घड़ी में परिवारजनों को यह कष्ट सहन करने का साहस और संबल प्रदान करें।#RIPMilkhaSingh #MilkhaSingh pic.twitter.com/lrmhnU50kh
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS