भाजपा ने बढ़ाया बिश्नोई परिवार का कद : कुलदीप, रेणुका और भव्य राज्य कार्यकारिणी में शामिल

भाजपा ने बढ़ाया बिश्नोई परिवार का कद : कुलदीप, रेणुका और भव्य राज्य कार्यकारिणी में शामिल
X
प्रदेश कार्यालय सचिव गुलशन भाटिया की ओर से जारी पत्र में दो प्रवक्ताओं की भी नियुक्ति कर दी गई है। इस क्रम में वंदना और अनिल को प्रवक्ता बनाया गया है।

चंडीगढ़। हरियाणा के बिश्नोई परिवार को भारतीय जनता पार्टी राज्य कार्यकारिणी में की सूची में शमिल किया गया है। भजनलाल परिवार से तीन सदस्यों को एक ही बार में सूची में स्थान मिल गया है। भाजपा ने संगठन विस्तार करते हुए कुलदीप बिश्नोई के साथ-साथ में उनके बेटे भव्य बिश्नोई और पत्नी रेणुका बिश्नोई को राज्य कार्यकारिणी में सदस्य नियुक्त किया है।

प्रदेश कार्यालय सचिव गुलशन भाटिया की ओर से जारी पत्र में दो प्रवक्ताओं की भी नियुक्ति कर दी गई है। इस क्रम में वंदना और अनिल को प्रवक्ता बनाया गया है। हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ की ओर से कहा गया है कि वंदना पोपली और अनिल धनतोड़ी को प्रदेश प्रवक्ता, राष्ट्र दहिया को प्रदेश सह प्रवक्ता और पवन तायल को लघु उद्योग का प्रदेश संयोजक बनाया है। बिश्नोई परिवार के अलावा देवेंद्र चावला और अनिल धनतोड़ी को प्रदेश कार्यसमिति में सदस्य बनाया गया है।

राजस्थान चुनावों में प्रचार के मैदान में उतरेगा बिश्नोई परिवार

भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के बिश्नोई परिवार को राजस्थान के चुनाव प्रचार में उतारने की तैयारी में है। राजस्थान में बिश्नोईयों की अच्छी खासी वोटें औऱ अच्छा प्रभाव है। हरियाणा से लगते राजस्थान के सीमावर्ती जिलों में बिश्नोई परिवार प्रचार की मुख्य धुरी रहने वाला है। हरियाणा बीजेपी में बिश्नोई परिवार को एडजस्ट किया गया है। इसके अलावा आदमपुर विधानसभा सीट से नवनिर्वाचित विधायक भव्य बिश्नोई को हरियाणा सरकार पहले ही नई जिम्मेदारी दे चुकी है। भव्य को विधानसभा में लेखा समिति का मेंबर बनाया गया है।। भव्य वर्ष 2022-23 की शेष अवधि के लिए समिति के मेंबर रहेंगे।

Tags

Next Story