दिल्ली में हुई हरियाणा भाजपा कोर ग्रुप की बैठक, कई अहम मुद्दों पर चर्चा

हरियाणा भाजपा कोर ग्रुप की बैठक बुधवार को नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में आयोजित हुई। बैठक में मुख्यतौर पर किसान आंदोलन, प्रदेश के राजनैतिक हालत, सरकार की योजनाओं, संगठनात्मक विषय तथा कोरोना से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने की। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने चंडीगढ़ से वर्चुअल बैठक को सम्बोधित किया। कोर ग्रुप मीटिंग में हिस्सा लेने के लिए भाजपा की राष्ट्रीय महासचिव डी पुरंदेश्वरी भी हरियाणा भवन पहुंचीं। केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत, हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज, चौधरी बीरेंद्र सिंह, रामबिलास शर्मा, रतन लाल कटारिया, सुधा यादव सहित कई अन्य नेता मौजूद थे।
बैठक के उपरांत ओमप्रकाश धनखड़ ने मीडिया को बताया कि प्रदेश के मौजूदा राजनीतिक हालात,सरकार की योजनाएं, संगठनात्मक विषय, मौजूदा घटनाक्रम जैसे कोरोना समेत तमाम विषयों पर चर्चा कर आगे की योजना बनाई गई। पंचायत चुनाव, नगर परिषद, नगर निकाय चुनाव को लेकर भी तैयारियां भारतीय जनता पार्टी लगातार कर रही है। कोरोना वायरस की तीसरी लहर संभावनाओं को लेकर 16000 कार्यकताओं को ट्रेंड किया जा रहा है। पंचायत चुनाव होने वाले हैं दोनो के लिए प्रबन्धन की समिति बनाई है। 15 अगस्त को तिरंगा यात्रा पर चर्चा हुई है। मंत्रिमंडल विस्तार पर धनखड़ ने कहा कि इसका अधिकार मुख्यमंत्री को है। किसान आंदोलन को लेकर बैठक में चर्चा हुई। धनखड़ ने कहा कि हरियाणा में हमारे नेताओं का विरोध करने वाले लोग कांग्रेसी और वामपंथी हैं जो किसानों का झंडा लेकर आते हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS