हरियाणा भाजपा ने संगठन में किया विस्तार, पढ़ें किसे कौन सा पद मिला

चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने मंगलवार को संगठात्मक नियुक्तियां करते हुए प्रदेश पदाधिकारियों की एक सूची जारी की है l सूची में सात प्रदेश उपाध्यक्ष, तीन प्रदेश महामंत्री, सात प्रदेश मंत्री, प्रदेश कोषाध्यक्ष, प्रदेश कार्यालय सचिव और सह सचिव के साथ मोर्चों के प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा की गई है l
धनखड़ ने प्रदेश उपाध्यक्ष के लिए सात नामों की घोषणा की है जिसमे पूर्व मंत्री कविता जैन, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष संतोष यादव, सांसद सुनीता दुग्गल, पानीपत ग्रामीण के विधायक महिपाल ढाडा, पूर्व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ठाकुर विक्रम सिंह और पूर्व चेयरमैन जी एल शर्मा को जिम्मेदारी दी गई है l इसके साथ ही प्रदेश महामंत्री का दायित्व एडवोकेट वेदपाल, विधायक मोहनलाल बडौली और पूर्व विधायक डॉ पवन सैनी को दिया गया है l जिला अध्यक्ष सोनीपत मोहनलाल के प्रदेश महामंत्री बनने के बाद धनखड़ ने तीर्थ सिंह राणा को सोनीपत के नए जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है l
भाजपा संगठन में प्रदेश मंत्री के तौर पर पटौदी के विधायक सत्यप्रकाश जरावता, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता रेनू भाटिया,पूर्व विधायक रविन्द्र बलियाला, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष रहे समय सिंह भाटी, पूर्व प्रदेश सचिव मनीष मित्तल, पूर्व जिला पार्षद सरोज सिहाग और सुरेन्द्र आर्य नई जिम्मेदारियों को निभाएंगे l प्रदेश के कोषाध्यक्ष के नाते पलवल के विधायक दीपक मंगला, प्रदेश कार्यालय सचिव पूर्व चेयरमैन गुलशन भाटिया, प्रदेश कार्यालय सह सचिव पंचकूला से कमल अवस्थी को बनाया गया है l
भाजपा ने अपने विभिन्न मोर्चों के लिए प्रदेश अध्यक्षों के रूप में नई जिम्मेदारियां देते हुए पूर्व मंत्री कृष्णलाल पवार को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा, पूर्व मंत्री करणदेव कम्बोज को पिछड़ा वर्ग मोर्चा, पूर्व विधायक सुखविन्द्र श्योराण को किसान मोर्चा, राहुल राणा को युवा मोर्चा, सुमित्रा चौहान को महिला मोर्चा और पूर्व विधायक नशीम अहमद को अल्पसंख्यक मोर्चा को कमान सौंपी है l
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS