हरियाणा भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन, देखें लिस्ट

चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी में महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा चौहान ने सोमवार को मोर्चे का विस्तार करते हुए प्रदेश पदाधिकारी और प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों की घोषणा की। उन्होंने कहा कि भाजपा का महिला मोर्चा संगठन को और अधिक मजबूत करने और महिलाओं को राजनीति में अधिक सक्रियता के साथ अपनी भूमिका निभाने की दिशा में काम करेगा l प्रदेशाध्यक्षा चौहान ने बताया कि इस बार महिला मोर्चे में विशेष तौर पर प्रोफेशनल क्षेत्र में काम करने वाली महिलाओं को दायित्व दिए गए हैं l मोर्चे में शिक्षा, चिकित्सा और उद्योग जगत से जुड़ी महिलाएं अपनी नेतृत्व क्षमता से संगठन को और मजबूत करेंगी l
प्रदेश पदाधिकारियों में प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व सरोज यादव रेवाड़ी, प्रवीन जोशी फरीदाबाद, मीना चौहान करनाल,सुमन दहिया गुरुग्राम, अंजलि मिश्रा गुरुग्राम को दिया गया है l प्रदेश महामंत्री की जिम्मेदारी हिसार से आशा खेदड़ और भिवानी से मीना परमार निभाएंगी l प्रदेश सचिव के लिए अलीशा तोमर गुरुग्राम, हेमलता तंवर रेवाड़ी, निताशा सिहाग सिरसा,राजवंती पांचाल पानीपत और रेखा वाल्मीकि कुरुक्षेत्र की नियुक्ति की गई हैl प्रदेश की कोषाध्यक्ष का काम पानीपत से बेला भाटिया के जिम्मे लगा है l मोर्चे में मीडिया के प्रबंधन के लिए पानीपत से मालती अरोड़ा और गुरुग्राम से वैशाली तौमर को लगाया गया है वही सोशल मीडिया और आईटी के प्रमुख के नाते प्राची खुराना काम देखेगीl
इनको बनाया जिलों का प्रभारी
पंचकूला – अरुणा अब्रोल, अम्बाला – बबली शर्मा, यमुनानगर – शशि सैनी, कैथल- मीना चौहान, कुरुक्षेत्र- रेखा वाल्मीकि, करनाल – बेला भाटिया, जींद- सुदेश मलिक, पानीपत- सुमन चुघ, सिरसा- सुमन राणा, हिसार – चेतना अरोड़ा, फतेहाबाद- निताशा सिहाग, रेवाड़ी – सरोज यादव, झज्जर – आशा रानी, भिवानी- हेमलता तंवर, दादरी – पूनम भटनागर, महेंद्रगढ़- सुमन दहिया, रोहतक- अंजलि मिश्रा, पलवल- योगिता धीर, सोनीपत- ऋचा वशिष्ठ, गुरुग्राम- अलीशा तोमर, फरीदाबाद- प्रवीण जोशी, नूह- राज राणा
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS