डिनर डिप्लोमेसी : दिल्ली में राव इंद्रजीत के निवास पर जुटे हरियाणा भाजपा के दिग्गज, चंडीगढ़ सहित इन मुद्दों पर चर्चा

नई दिल्ली। हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने सोमवार को नई दिल्ली में पार्टी नेताओं के साथ रात्रिभोज के दौरान कई अहम मुद्दों पर चर्चा की। केन्द्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के सरकारी आवास पर आयोजित डिनर में मुख्यमंत्री मनोहर लाल, हरियाणा भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े के अलावा राज्य से लोकसभा व राज्यसभा के सांसद मौजूद थे। हरियाणा सरकार के कई मंत्री भी बैठक में पहुंचे। पूर्व वत्ति मंत्री कैप्टन अभिमन्यु भी राव के निवास पर मौजूद रहे।
बताया जा रहा है कि इस दौरान चंडीगढ़ को लेकर पंजाब विधानसभा में पारित प्रस्ताव, सरकार और संगठन के बीच समन्वय के अलावा सांसदों से सरकार के कार्यों और योजनाओं को लेकर फीडबैक लिया गया। चर्चा रही कि राव इंद्रजीत के निवास पर हुई बैठक में सीएम मनोहर लाल के आने से दोनों नेताओं के बीच कुछ मुद्दों को लेकर पनपी दूरी को दूर करने का भी प्रयास किया गया। डिनर के अपरांत केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने पंजाब सरकार के प्रस्ताव को लेकर गुस्सा जताते हुए कहा कि चंडीगढ़ पर जितना पंजाब का अधिकार है उतना हरियाणा भी का अधिकार है। उन्होंने आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रस्ताव पास करने से कुछ होने वाला नहीं है। केजरीवाल बताएं कि पंजाब के साथ हैं या हरियाणा के।
हरियाणा के पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि चंडीगढ़ पर हरियाणा का अधिकार है। पंजाब की वर्तमान आम आदमी पार्टी की सरकार इसके साथ कोई खिलवाड़ करना चाहती है। हरियाणा प्रदेश में आम आदमी पार्टी को जवाब देना है क्या वजह वह हरियाणा के हित के खिलाफ बात कर रहे हैं। हरियाणा की जनता आम आदमी पार्टी से जवाब मांगेगी। आम आदमी पार्टी बताये कि एसवाईएल के निर्माण का मामला हो, रावी व्यास के पानी के अधिकार का विषय हो, चंडीगढ़ राजधानी का विषय हो, ऐसा कौन सा कारण है कि वह हरियाणा के हितों के खिलाफ जाने को मजबूर हो रहे हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS