आटा चक्की संचालक की बेटी का कमाल : 12वीं में 496 अंक लेकर कुरुक्षेत्र की साक्षी प्रदेश में दूसरे स्थान पर, IAS बनने का सपना

आटा चक्की संचालक की बेटी का कमाल : 12वीं में 496 अंक लेकर कुरुक्षेत्र की साक्षी प्रदेश में दूसरे स्थान पर, IAS बनने का सपना
X
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 12वीं कक्षा के परिणाम में बाबा श्रवण नाथ सीनियर सेकेंडरी स्कूल पिहोवा की छात्रा साक्षी ने कॉमर्स संकाय में प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।

हरिभूमि न्यूज. पिहोवा ( कुरुक्षेत्र )

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 12वीं कक्षा के परिणाम में बाबा श्रवण नाथ सीनियर सेकेंडरी स्कूल पिहोवा की छात्रा साक्षी ने कॉमर्स संकाय में प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। कॉमर्स में 496 अंक प्राप्त कर साक्षी ने दिखा दिया है कि बेटिया किसी से कम नहीं है। साक्षी ने बताया कि उसका लक्ष्य आईएएस बनना है। साक्षी आईएएस की तैयारी कर रही है। साक्षी की इस उपलब्धि पर उसके अभिभावकों ने खुशी का इजहार करते हुए कहा कि उन्हें अपनी बेटी पर गर्व है।

साक्षी के पिता राम सिंह व माता संतोष ने साक्षी का मुंह मीठा करवाकर उसे बधाई व आशीर्वाद दिया। बुधवार दोपहर को जैसे ही हरियाणा बोर्ड के 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित हुए तो साक्षी के घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। साक्षी ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने अभिभावकों व स्कूल के अध्यापकों को दिया है। साक्षी के पिता आटा चक्की चलाते हैं व मां संतोष गृहिणी है। साक्षी ने बताया कि उसे आगे बढ़ने के लिए उसके माता-पिता ने हर वक्त सहयोग किया। इसके अलावा स्कूल के अध्यापकों ने भी पूरी तरह से स्पोर्ट किया। साक्षी ने बताया कि वह स्कूल से आने के बाद थोड़ा आराम करने के बाद स्कूल का होमवर्क करती थी। फिर उसके बाद शाम को व रात को पढ़ाई करती थी और सुबह उठकर रिविजन करती थी। वहीं साक्षी की इस उपलब्धि पर डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने उन्हें फोन पर बधाई दी।

Tags

Next Story