हरियाणा बोर्ड ने जारी की DED परीक्षाओं की डेट शीट, इस तारीख से होंगे Exam

हरियाणा बोर्ड ने जारी की DED परीक्षाओं की डेट शीट, इस तारीख से होंगे Exam
X
इन परीक्षाओं की डेट सीट बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। परीक्षाओं का समय दोपहर 2:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक तथा 25 फरवरी, 2022 को संचालित होने वाली परीक्षाओं का समय दोपहर 2:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक रहेगा।

हरिभूमि न्यूज : भिवानी

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा प्रवेश वर्ष-2019 व 2020 के डीएलएड प्रथम वर्ष एवं प्रवेश वर्ष- 2019 के द्वितीय वर्ष ( रि-अपीयर ) की परीक्षाओं का संचालन 15 फरवरी, 2022 से करवाया जा रहा है। इन परीक्षाओं की डेट सीट बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। बोर्ड अध्यक्ष प्रो (डॉ.) जगबीर सिंह ने बताया कि डीएलएड प्रथम वर्ष व डीएलएड द्वितीय वर्ष (रि-अपीयर) की परीक्षाएं 15 फरवरी से आरम्भ होकर 25 फरवरी, 2022 तक चलेंगी। ज्ञात रहे कि ये परीक्षाएं 05 जनवरी, 2022 से आरम्भ होनी थी, कोविड-19 महामारी के कारण इन परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया था।

उन्होंने बताया कि इन परीक्षाओं का समय दोपहर 2:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक तथा 25 फरवरी, 2022 को संचालित होने वाली परीक्षाओं का समय दोपहर 2:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक रहेगा। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त बाह्य प्रायोगिक परीक्षा सम्बन्धित जिले की डाइट में तथा भिवानी जिले के छात्र-अध्यापकों की बाह्य प्रायोगिक परीक्षा डाइट बिरही कलां (चरखी-दादरी) में संचालित होंगी। इसके अतिरिक्त डीएलएड छात्र-अध्यापकों की आन्तरिक प्रायोगिक परीक्षा सम्बन्धित शिक्षण संस्थानों में 09 फरवरी से 14 फरवरी, 2022 तक संचालित करवाई जाएंगी। सम्बन्धित डाइट व शिक्षण संस्थान बाह्य व आन्तरिक प्रायोगिक मूल्यांकन के अंक ऑनलाइन भरने के लिए 09 फरवरी, 2022 से बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।

Tags

Next Story