Haryana Budget 2022 : पशुपालन क्षेत्र में स्वरोजगार के लिए एक लाख परिवारों की होगी मदद, किसानों के लिए ये घोषणाएं

Haryana Budget 2022
हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ( cm manohar lal ) ने मंगलवार को वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए हरियाणा विधानसभा में प्रदेश का आम बजट पेश किया। प्रदेश के लिए 177255.99 करोड़ रुपये के बजट का ऐलान किया गया है। इसमें कृषि विभाग को 6497 करोड़ रुपये दिए गए हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि बीमारियों से मुक्त जीरो बजट आधारित प्राकृतिक एवं जैविक खेती पर जोर दिया जाएगा। इसके लिए 25-25 एकड़ के 100 कलस्टर बनाएंगे। मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए किसान क्रेडिट कॉर्ड देंगे और मछली पालकों को बीज उपलब्ध करवाया जाएगा। इसके अतिरिक्त झज्जर में एक अत्याधुनिक थोक मछली बाजार स्थापित होगा। कुरुक्षेत्र में मछलियों से जुड़ा एक म्यूजियम बनेगा जबकि गुरुग्राम में सिंगापुर की तर्ज पर एक्वेरियम भी स्थापित होगा।
सीएम ने किसानों के लिए की ये घोषणाएं
- प्राकृतिक और जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए 100 क्लस्टर में उत्पादन आधारित प्रोत्साहन कार्यक्रम चलाएगी सरकार।
- मोटे अनाजाें पर अनुसंधान व उत्पादकता में सुधार के लिए प्रशिक्षण हेतु भिवानी में क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र की स्थापना।
- जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए कपास उत्पादक जिलाें सिरसा व फतेहाबाद में सूक्ष्म सिंचाई को प्रोत्साहन।
- गर्मी सीजन में मक्का की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर होगी।
- नई ग्रामीण संपर्क सड़कों के निर्माण के लिए एचएचएएमबी को 200 करोड़ रुपए का अनुदान।
- फसल समूह विकास कार्यक्रम के तहत 100 पैक हाउस की स्थापना
- फसल विविधीकरण कार्यक्रम के तहत 20, 000 एकड़ में फसल विविधीकरण का लक्ष्य
- किसानों को किराए पर मशीनें उपलब्ध करवाने के लिए 5 मशीन बैंक केंद्रों की स्थापना
- किसानों के मार्गदर्शन के लिए प्रगतिशील किसान कृषि दर्शन कार्यक्रम।
- पशुपालन व डेयरी क्षेत्र में स्वरोजगार के लिए एक लाख अंत्योदय परिवारों की आर्थिक मदद का लक्ष्य है।
- एंब्रियो ट्रांसफर टेक्नोलॉजी से पैदा होने वाले बछड़ों पर 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि
- अंतोदय परिवार जिनके पास पशुओं को रखने के लिए भूमि स्थान नहीं है उन परिवारों को ग्राम पंचायत की भूमि सांझा शैड की सुविधा मिलेगी।
- मत्स्य पलकों को भी किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा मिलेगी।
- भिवानी में इंटीग्रेटेड एक्वा पार्क सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना होगी।
- गुरुग्राम में सार्वजनिक निजी भागीदारी पद्धति पर जलीय पौधों, मछलियों और जंतुओं का एक आधुनिक एक्वेरियम स्थापित होगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS