हरियाणा : गैंगस्टर मनोज मांगरिया के गुर्गे की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, गोदाम व मकान सहित 7 दुकानें जमीदोज

हरियाणा : गैंगस्टर मनोज मांगरिया के गुर्गे की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, गोदाम व मकान सहित 7 दुकानें जमीदोज
X
सेन्ट्रल जेल अंबाला में बन्द गैंगस्टर मनोज मांगरिया कुख्यात बदमाश है, जिसके खिलाफ फरीदाबाद में संगीन धाराओं के अन्तर्गत हत्या, हत्या के प्रयास, अवैध हथियार व गैंग बनाकर हथियारों से लैस होकर मारपीट आदि के 17 केस दर्ज है।

फरीदाबाद। हरियाणा सरकार के आदेश पर गैंगस्टर मनोज मांगरिया के गुर्गे जावेद द्वारा अवैध रुप से जमीन पर कब्जा करके बनाई गई दुकानों, मकान और गोदाम पर चला पीला पंजा। मांगरिया का गुर्गा जावेद करीब 14 साल से अपराधिक गतिविधियो मे संलिप्त रहा है। जावेद बदमाशी का रौब जमाने के लिए अपने साथियों के साथ अवैध हथियार व लाठी डंडों आदि से लैस होकर पड़ोस व गांव के लोगों पर हमला कर भय पैदा करके जमीन कब्जाने का काम करता है।

जावेद ने अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहकर अवैध तरीके से अर्जित संपत्ति से काफी दुकानें बनाकर उनका किराया वसूल कर अवैध संपत्ति अर्जित कर रहा था। फरीदाबाद पुलिस द्वारा आरोपी जावेद द्वारा बनाई गई अवैध दुकानों को चिन्हित किया गया। चिन्हित दुकानों को प्रर्याप्त पुलिस बल के साथ पुलिस व नगर निगम द्वारा संयुक्त रुप से कार्यवाही करते हुए मांगरिया के गुर्गे जावेद की अवैध दुकानो को जमीदोज कर दिया गया है। बदमाश मनोज मांगरिया के खास गुर्गे जावेद पुत्र फतेली निवासी गांव बड़खल थाना सूरजकुण्ड के खिलाफ जान से मारने, अवैध हथियार रखने और लाठी डण्डो इत्यादी से लैस होकर हमला करने के 11 मुकदमें दर्ज हैं, जो कोर्ट में विचाराधीन हैं।

गौरतलब है कि सेन्ट्रल जेल अंबाला में बन्द गैंगस्टर मनोज मांगरिया कुख्यात बदमाश है, जिसके खिलाफ फरीदाबाद में संगीन धाराओं के अन्तर्गत हत्या, हत्या के प्रयास, अवैध हथियार व गैंग बनाकर हथियारों से लैस होकर मारपीट आदि के 17 केस दर्ज हैं। गैगस्टर मनोज मांगरिया पर 5 लाख का ईनाम था। जिसे फरीदाबाद क्राईम ब्रांच द्वारा वर्ष 2021 मे गिरफ्तार किया गया था। फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध नशे के कारोबार व अन्य अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहकर अवैध रुप से अर्जित संपत्ति से बनाए गए दुकान, मकान आदि को चिन्हित किया जा रहा है। हरियाणा सरकार के आदेशानुसार, भविष्य में कानूनी कार्यवाही करते हुए तोड़ दिया जाएगा। तोड़-फोड़ की कार्यवाही के दौरान कानून व्यवस्था के मदेनजर उच्च अधिकारी मौजूद रहे।

Tags

Next Story