टोक्यो पैरालंपिक : शूटर सिंहराज अधाना के कांस्य पदक जीतने पर हरियाणा में जश्न का माहाैल, सीएम मनोहर लाल ने दी बधाई

टोक्यो पैरालंपिक : शूटर सिंहराज अधाना के कांस्य पदक जीतने पर हरियाणा में जश्न का माहाैल, सीएम मनोहर लाल ने दी बधाई
X
मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर हरियाणा के लाल व निशानेबाज सिंहराज अधाना ने पैरालंपिक के 10 मीटर एयर पिस्‍टल SH1 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। आपको इस जीत के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

टोक्यो पैरालंपिक (Tokyo Paralympics ) में निशानेबाजी में हरियाणा के लाल शूटर सिंहराज अधाना (Singhraj Adhana) के पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल SH1 स्पर्धा में कांस्य पदक (Bronze Medal) पदक जीतने पर हरियाणा में खुशी का माहौल है। वहीं मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने ट्वीट कर हरियाणा के लाल व निशानेबाज सिंहराज अधाना ने पैरालंपिक के 10 मीटर एयर पिस्‍टल SH1 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया है। आपको इस जीत के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ के तिगांव में एक साधारण किसान प्रेम सिंह के परिवार में जन्मे सिंहराज अधाना का टोक्यो पैरालिंपिक में स्वर्ण पदक हासिल करने का लक्ष्य हैं। 39 वर्षीय अंतर्राष्ट्रीय स्तर के निशानेबाज सिंहराज परिवार की आर्थिक जरुरतों को पूरा करने के लिए जबरदस्त संघर्ष करना पड़ा है, लेकिन पति के सपनों को पूरा करने के लिए इस महंगे खेल के लिए उनकी पत्नी ने गहने तक बेचने पड़े। इसी विश्व कप में स्वर्ण पदक जीता और ओलंपिक कोटा हासिल किया। परिवारिक माली हालत ठीक न होने के बावजूद गांव के स्कूल में 10 मीटर व 50मीटर एयर पिस्टल की रेंज तैयार करई। ओलंपिक की तैयारी के लिए सरकार से मिली इनामी राशि को सिंहराज ने पिता बुलंद हौंसले हो तो शारीरिक सीमाएं भी सपनो को पूरा करने से नहीं रोक सकती।

सिंहराज ने इसी साल मार्च में अल ऐन (संयुक्त अरब अमीरात) विश्व निशानेबाजी पैरा स्पोर्ट विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक और रजत पदक जीता था। इससे पहले 2019 के सिडनी विश्व चैम्पियनशिप पदकधारी सिंहराज ने रियो 2016 कांस्य पदक विजेता को पछाड़कर स्वर्ण पदक जीता था। अधाना की शूटिंग की उपलब्धियों में 2018 में चेटौरस वर्ल्ड कप में स्वर्ण पदक और व्यक्तिगत स्पर्धाओं में रजत पदक, इंडोनेशिया के जकार्ता में पैरा एशियाई खेलों में कांस्य पदक के अलावा कई अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतकर इतिहास रच चुके हैं।

वहीं कांस्य पदक जीतने पर हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह ने भी बधाई दी है। हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने पैरालंपिक में 10 मीटर एयर शूटिंग स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर जिला फरीदाबाद के ऊँचा गांव निवासी सिंघराज अधाना को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने अपने परिवार के साथ-साथ पूरे देश का नाम दुनिया में रौशन किया है। मूलचंद शर्मा ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि सिंघराज आगे भी अपना बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखेंगे और पूरी उम्मीद है कि आगामी 50 मीटर स्पर्धा में वे गोल्ड जीतेंगे।

गौरतलब है कि परिवहन मंत्री के चंडीगढ़ होने के कारण उनके बड़े भाई टिपर चंद शर्मा ने शूटर सिंघराज अधाना के घर पहुंचकर उनके परिजनों को दी बधाई। उन्होंने सिंघराज के पिता प्रेम सिंह अधाना को शॉल व गुलदस्ता भी भेंट किया।

Tags

Next Story