Haryana : केंद्रीय गृह विभाग ने लगाया 2 अफसरों पर प्रतिबंध

Haryana : केंद्रीय गृह विभाग ने लगाया 2 अफसरों पर प्रतिबंध
X
केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से एक सख्त फैसला लेते हुए भारतीय पुलिस सेवा हरियाणा काडर के दो अफसरों अभिषेक जोरवाल और ओपी पर पांच साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओऱ से दोनों अफसरों को झटका देते हुए इन पर प्रतिबंध लगाया गया।

Haryana : केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से एक सख्त फैसला लेते हुए भारतीय पुलिस सेवा हरियाणा काडर के दो अफसरों अभिषेक जोरवाल और ओपी पर पांच साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओऱ से दोनों अफसरों को झटका देते हुए इन पर प्रतिबंध लगाया गया। इस दौरान दोनों अफसरों को केंद्र में कोई डेपुटेशन नहीं मिलेगा। दोनों ओमप्रकाश हरियाणा कैडर के 2006 बैच और अभिषेक जोरवाल 2011 बैच के आईपीएस अफसर हैं।

केंद्रीय गृह मंत्रालय की और से हरियाणा के चीफ सेक्रेटरी संजीव कौशल को नोटिस भेजकर आदेश की जानकारी दे दी गई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के आधिकारिक दस्तावेज के अनुसार, इस दौरान अभिषेक जोरवाल के किसी भी तरह के विदेश जाने पर भी रोक रहेगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अभिषेक जोरवाल को 14 जून 2023 को पांच साल के लिए नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) में डेपुटेशन के लिए भेजा था, जिस डेपुटेशन को भी रद्द कर दिया है। कैथल एसपी अभिषेक जोरवाल मूल रूप से राजस्थान के जयपुर के रहने वाले हैं। उनके पिता एचएम मीणा राजस्थान पीडब्ल्यूडी के सेक्शन इंजीनियर पद से सेवानिवृत्त हैं, मां गृहिणी हैं। अभिषेक की बहन अनुपमा जोरवाल आईएएस अधिकारी हैं जबकि जीजा अखिलेश कुमार यूपी में आईपीएस अधिकारी हैं। वहीं, पत्नी डॉ. कोमल डेंटल सर्जन हैं।

यह भी पढ़ें - Jind : हिसार से चंडीगढ़ जा रही रोडवेज बस हाइवे किनारे गड्ढों में पलटी






Tags

Next Story