Haryana CET 2022 Exam: आज से शुरू हुई हरियाणा सीईटी 2022 परीक्षा, यहां देखे पूरी जानकारी

Haryana CET 2022 Exam: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) आज, 5 नवंबर, 2022 और कल, 6 नवंबर, 2022 को हरियाणा सीईटी 2022 परीक्षा आयोजित कर रहा है। लगभग 11 लाख उम्मीदवार सीईटी परीक्षा 2022 के लिए उपस्थित होने वाले हैं।
हरियाणा कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (Haryana Common Eligibility Test) के लिए लगभग 11.36 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। एचएसएससी के अध्यक्ष भोपाल सिंह खदरी ने कहा कि जांच और डुप्लिकेट और अधूरे फॉर्म को हटाने के बाद, आज से शुरू होने वाली हरियाणा सीईटी परीक्षा 2022 के लिए लगभग 10.78 लाख छात्रों को उपस्थित होना है।
इनमें से 10.78 लाख उम्मीदवार में से 6.83 लाख पुरुष और 4.38 लाख महिला उम्मीदवार हैं। PwD श्रेणी के लगभग 9,700 उम्मीदवार भी परीक्षा में शामिल होंगे।
चंडीगढ़ में एक सहित हरियाणा के 17 जिलों में कुल 1200 केंद्र स्थापित किए गए हैं। सीईटी परीक्षा के आलोक में, हरियाणा सरकार ने आज हरियाणा के स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है।
HSSC ने पहले ही hssc.gov.in पर हरियाणा CET 2022 एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड का एक प्रिंटआउट अपने साथ अपने संबंधित परीक्षा केंद्रों पर ले जाना याद रखना चाहिए।
ग्रुप सी की रिक्तियों के लिए, उम्मीदवारों को हरियाणा सीईटी परीक्षा के बाद एक और परीक्षा से गुजरना होगा। करीब 40 हजार लोगों के भर्ती होने की उम्मीद है। ग्रुप सी में पुलिस कांस्टेबल (Police Constable), क्लर्क (Clerk), अकाउंटेंट (Accounted) , ड्राइवर (Driver), आबकारी एवं कराधान विभाग के इंस्पेक्टर (Inspector), ग्राम सचिव और पटवारी जैसे पदों पर भर्तियां की जाएंगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS