जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर छाए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर

जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर छाए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर
X
प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी ने मनोहर लाल को जन्मदिवस की बधाई देते हुए ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि 'मनोहर लाल जी हरियाणा की प्रगति और यहां के लोगों को सशक्त बनाने के लिए लगन से काम कर रहे हैं। वह लंबा और स्वस्थ जीवन व्यतीत करें। वहीं कीं। वहीं कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों तथा अन्य राजनेताओं ने मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं संदेश भेजे।

अपने जन्मदिवस पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल गुरुवार को दिनभर सोशल मीडिया पर छाए रहे। मुख्यमंत्री दिनभर ट्विटर पर टॉप ट्रेंड में बने रहे। Manohar Ji, Happy Birthday Manohar Ji, हरियाणा प्रदेश और #HBD Manohar Ji जैसे हैशटैग और की वर्ड ट्विटर के टॉप ट्रेंड्स में बने रहे।

हजारों ट्विटर यूजर्स ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को शुभकामनाएँ भेजकर रिकॉर्ड कायम किया। आम हो या खास हर किसी ने उन्हें जन्मदिन की बधाईयां दी। लोगों ने मुख्यमंत्री द्वारा करवाए गए विकास कार्यों के लिए उनकी तारीफ की साथ ही उनकी सरकार की उपलब्धियों का भी खूब उल्लेख किया व कई सुझाव और विचार भी ट्वीट किए। फेसबुक पर भी हजारों यूजर्स ने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाईयां दी।

प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी ने मनोहर लाल को जन्मदिवस की बधाई देते हुए ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि 'मनोहर लाल जी हरियाणा की प्रगति और यहां के लोगों को सशक्त बनाने के लिए लगन से काम कर रहे हैं। वह लंबा और स्वस्थ जीवन व्यतीत करें।' केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सड़क परिवहन और हाइवे मंत्री नितिन गडकरी, कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी सहित कई केंद्रीय मंत्रियों ने मुख्यमंत्री को जन्मदिवस पर शुभकामनाएं प्रेषित कीं। वहीं कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों तथा अन्य राजनेताओं ने मुख्यमंत्री को शुभकामनाएं संदेश भेजे।


रोहतक में मुख्यमंत्री मनोहर लाल को जन्मदिन की बधाई संदेश भेंट करते हुए। उनके साथ शिक्षा मंत्री कंवर पाल भी मौजूद रहे।



Tags

Next Story