हरियाणा निकाय चुनाव : जजपा ने दूसरी सूची में 11 प्रत्याशियों का किया ऐलान, देखें लिस्ट

हिसार। जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद अजय सिंह चौटाला ने निकाय चुनाव के लिए नगर परिषद तथा नगरपालिका प्रधान पदों के लिए बृहस्पतिवार को 11 नामों की दूसरी सूची जारी की है।
इसमें टोहाना नगरपरिषद में रमेश चंद्र गोयल, कालका से भाग सिंह दमदमा, मंडी डबवाली से प्रवीण सोनी, चरखी दादरी से दिनेश वशिष्ठ, राजौंद नगरपालिका में हरिपाल बाल्मीकि, बरवाला से रामकेश बंसल, इस्माइलाबाद से दीप शिखा, पिहोवा से गीता रानी, बावल से दीन दयाल सैनी, ऐलनाबाद से गौरी शंकर तथा तरावड़ी नगरपालिका से वीरेंद्र बंसल अध्यक्ष पद के उम्मीदवार घोषित किए गए हैं। बाकी बचे हुए उम्मीदवारों की घोषणा शुक्रवार को कर दी जाएगी। पूर्व सांसद अजय सिंह चौटाला ने कहा कि जजपा नगर परिषद व नगर पालिका के प्रधान के चुनाव सिंबल पर लड़ेगी, जबकि पार्षद पद के लिए ओपन चुनाव लड़ा जाएगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS