मुजफ्फरनगर में हुई किसानों की महापंचायत पर हरियाणा के Cm मनोहर लाल ने कही यह बात

हरिभूमि न्यूज : रेवाड़ी
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश का किसान, जवान और पहलवान देश ही नहीं विश्व में हरियाणा का गौरव बढ़ा रहे हैं। जिन पर हमारी सरकार गर्व करती हैं। अन्न उत्पादन में प्रदेश का किसान, सीमा की रक्षा में प्रदेश का जवान व खेल के मैदान व अखाड़े में प्रदेश का पहलवान हरियाणा का झंडा बुलंद कर रहा है। जिससे देश में ही नहीं, बल्कि विश्व में हरियाणा का सम्मान बढ़ा है। उन्होंने रविवार को मीरपुर में कार्यक्रम के दौरान यह बात कही। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में हुई किसानों की महापंचायत के सवाल पर कहा कि इससे हरियाणा में कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। भारत एक प्रजातांत्रिक देश है तथा यहां हर किसी को अपनी बात कहने का अधिकार है, परंतु प्रदेश के अराजकता फैलाने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि हमारी शिक्षा पद्धति युवाओं को डिग्री तो देती थी, परंतु कौशल नहीं होने से उन्हें उनका सही लाभ नहीं मिल पाता था। नई शिक्षा नीति से डिग्री के साथ कौशल विकास भी होगा। जिससे बेहतर मानव संसाधन तैयार करने में मदद मिलेगी। प्रतिस्पर्धा के दौर में योग्यता डिग्री से नहीं, बल्कि कौशल से परखी जाती है। जिसके लिए प्रदेश सरकार ने पूरी व्यवस्था की है। मकान बनाने वाले मिस्त्री से लेकर वाइंडर तक हर किसी का अपना महत्व है तथा इसके लिए अच्छे स्किल की जरूरत है। काम कोई भी छोटा व बड़ा नहीं होता, यह केवल हमारी सोच पर निर्भर करता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS