फिल्म निर्माताओं और कलाकारों के लिए हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने की बड़ी घोषणा

फिल्म निर्माताओं और कलाकारों के लिए हरियाणा के सीएम मनोहर लाल ने की बड़ी घोषणा
X
सीएम मनोहर लाल ने चंडीगढ़ में प्रसिद्ध गायक दलेर महेंदी द्वारा हरियाणा सरकार की उपलब्धियों पर बनाए गए गानों को रिलीज़ किया।

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार फिल्म निर्माताओं एवं कलाकारों की सुविधाओं के लिए फिल्म एवं एंटरटेनमेंट पॉलिसी बना रही है। इसके अलावा, पिंजौर में लगभग 60-70 एकड़ भूमि फिल्म सिटी के लिए चिह्नित की गई है। इस फिल्म सिटी के माध्यम से विशेष तौर पर हरियाणा और पंजाब की संस्कृति को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने यह बात चंडीगढ़ के होटल माउंट व्यू में पंजाब व हरियाणा के दिग्गज कलाकारों को आश्वस्त करते हुए कही।

मौके पर प्रसिद्ध गायक दलेर महेंदी द्वारा हरियाणा सरकार की उपलब्धियों पर बनाए गए गीतों को रिलीज़ किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब-हरियाणा पहले एक ही प्रांत हुआ करता था, बाद में 1966 में हरियाणा अस्तित्व में आया। उस समय लगता था कि पंजाब बहुत विकसित है, हरियाणा विकास की राह पर कैसे आगे बढ़ पाएगा। लेकिन हरियाणावा‌सियों के संघर्ष और उनकी मेहनत के बलबूते आज हरियाणा विकास के मामले में पंजाब से कहीं आगे निकल चुका है। भारतीय सेना में संख्या बल के मामले में भी हरियाणा पंजाब से आगे है।

राज्य के कल्याण के लिए मनोहर लाल की सोच व कार्यशाली प्रभावित करने वाली

गायक दलेर मेहंदी ने कहा कि जब वे हरियाणा से गुजरते थे तो रास्तों पर मुख्यमंत्री के हॉर्डिंग लगे हुए देखकर उन्हें बेहद अच्छा महसूस होता था। हालांकि वे कभी मुख्यमंत्री से मिले नहीं थे, परंतु उनके व्यक्तित्व और राज्य के कल्याण के लिए उनकी सोच और कार्यशाली से वे बहुत प्रभावित थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल को जानकर समझ आया कि वे मिट्टी से जुड़े व्यक्ति हैँ, इसलिए जरूरतमंदों से भावानात्मक रूप से जुड़कर उनके कल्याण के लिए कार्य कर रहे हैं।

राज्य सरकार ने महिलाओं के कल्याण के लिए किए कई कार्य

हरियाणवी कलाकार सपना चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार ने पिछले 7 वर्षों में विकास के काफी कार्य किए हैं। 7 वर्ष पूर्व शौचालय न होने और खुले में शौच करने की आदत के कारण महिलाओं को बहुत सी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रयासों से आज शौचालयों की व्यवस्था के कारण महिलाओं को सही मायने में राहत मिली है।

Tags

Next Story