जेपी नड्डा से मिले हरियाणा के सीएम मनोहर, निकाय चुनाव सहित कई मुद्दों पर हुई चर्चा

हरिभूमि ब्यूरो : नई दिल्ली
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बुधवार को नई दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री ने हाल ही में राज्य में दो सीटों पर हुए राज्यसभा चुनाव को लेकर पार्टी अध्यक्ष को तमाम अपडेट दी। भाजपा समर्थित उम्मीदवार कार्तिकेय शर्मा की जीत के उपरांत कांग्रेस ने चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया था। इसके अलावा मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भाजपा अध्यक्ष नड्डा को स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारियों पर भी जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की योजनाओं की प्रगति का ब्योरा भी जेपी नड्डा को दिया।
कुलदीप भाजपा में आना चाहें तो स्वागत है : मनोहर
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नई दिल्ली में मीडिया के एक सवाल के जवाब में कहा है कि अगर कुलदीप बिश्नाेई की इच्छा भाजपा में आने की है तो उनका स्वागत है। उन्होंने कहा कि कुलदीप ने हमसे मुलाकात की थी, उनके मन में भाजपा में शामिल होने का विचार भी है। अब वे कब शामिल होते हैं ये उनके ऊपर है। कुलदीप जब भी मुलाकात करना चाहेंगे उनका स्वागत है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS