हरियाणा सीएम मनोहर लाल के आदेश : सभी सोशल मीडिया पर अपडेट रहें अधिकारी, शेयर करें हर जानकारी

हरियाणा सीएम मनोहर लाल के आदेश : सभी सोशल मीडिया पर अपडेट रहें अधिकारी, शेयर करें हर जानकारी
X
सरकार ने सभी विभागों को पत्र जारी कर दिया है कि वो सोशल मीडिया पर अपने अकाउंट बनाएं। इसमें सभी तरह के सोशल मीडिया पर विभागीय जानकारी शेयर करनी होगी। पूरे मामले को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा 20 जनवरी 2022 को लेटर जारी किया गया है।

योगेंद्र शर्मा. चंडीगढ़़

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ( cm manohar lal ) चाहते हैं कि सरकार के सभी विभागों में तैनात अफसर सोशल मीडिया ( social media )मंच पर पूरी तरह अपडेट रहें। इतना ही नहीं उन्होंने साफ कर दिया है कि वह सोशल मीडिया मंच के हर प्लेटफार्म का इस्तेमाल करते हुए अहम जानकारी लोगों से साझा करें। इस आशय के आदेश भी विभिन्न विभागों के मुखिया ओं को भेजकर इन पर अमल करने के लिए कहा गया है।

मुख्यमंत्री ने सोशल मंच की अहमियत को ध्यान रखते हुए बदलते दौर में सभी अफसरों को अपडेट रहने के लिए कहा है। उन्होंने जनहित की जानकारियां तुरंत साझा करने और सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म इस्तेमाल करने के निर्देश भी विधिवत रूप से गुरुवार को जारी किए हैं। यहां पर उल्लेखनीय है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को लेकर इंडिया ने अपनी खुद की ऐप डिवेलप कर ली है। खास तौर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री ने।

सोशल मीडिया पर कोई भी जानकारी कुछ ही पल में उपलब्ध होती है और सोशल मीडिया से कुछ छुपा भी नहीं है। चाहे चुनावों की बात या फिर शेयर मार्केट या फिर सरकार द्वारा जनता कोई जानकारी मुहैया करवाने का, हर जगह सोशल मीडिया की भूमिका अहम होती जा रही है। इसी कड़ी में सरकार ने सभी विभागों को पत्र जारी कर दिया है कि वो सोशल मीडिया पर अपने अकाउंट बनाएं। इसमें सभी तरह के सोशल मीडिया पर विभागीय जानकारी शेयर करनी होगी। पूरे मामले को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा 20 जनवरी 2022 को लेटर जारी किया गया है।

हर एक ऐप पर बनाएं खाता

हरियाणा सरकार के अधिकारियों को कई सोशल मीडिया एप और मंच पर जानकारी साझा करनी होगी। विभागों को फेसबुक, ट्विटर और इंस्ट्राग्राम पर जानकारी डालनी होगी। इसके अलावा कू एप को भी एड किया गया है। विभागों को कू एप पर जानकारी साझा करनी होगी। बता दें कि कू स्वदेशी एप है और इस कदम को एक तरह से स्वदेशी तकनीक और एक पो परमोट करनी दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है।

हर जानकारी डालनी होगी सोशल मीडिया पर, फर्जी खबरों पर अफवाह पर नजर

जारी लेटर में लिखा गया है कि सभी विभागों को हर जरुरी जानकारी तो सोशल मीडिया पर डालनी ही होगी, इसके अलावा विभागों को लेकर अन्य सोशल मीडिया पर डाली कई जानकारी का खंडन विभागीय एप किया जाएगा। इसके अलावा सरकार की उपलब्धियों के बारे में भी विभागों को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जानकारी शेयर करनी होगी।

हर विभाग को सोशल मीडिया अकाउंट हैंडलिंग के लिए नोडल अधिकारी लगाना होगा

उपरोक्त के अलावा जारी आदेश में ये भी कहा गया है कि हर विभाग को सोशल मीडिया अकाउंट चलाने के एक नोडल अधिकारी अप्वाइंट करना होगा। अगर किसी विभाग के बारे कहीं कोई गलत जानकारी या फेक न्यूज चल रही है तो संबंधित विभाग के सोशल मीडिया नोडल अधिकारी को ऐसा करने वालों के खिलाफ समय पर स्टीक कदम उठाना होगा। सभी विभागों के

विशेषज्ञों की जरूरत और बजट भी चाहिए

माना जा रहा है कि सभी विभागों को सोशल मीडिया अकाउंट्स की हैंडलिंग के लिए एक्सपर्ट्स व आईटी स्टाफ की जरुरत पड़ेगी। सोशल मीडिया चलाने के लिए आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर की भी आवश्यकता पड़ेगी और इसके लिए बजट चाहिए।

Tags

Next Story