हरियाणा में कोरोना पड़ा धीमा : प्रदेश में आज 228 केस और 38 की मौत, दो जिलों में कोई संक्रमित नहीं मिला

हरियाणा में कोरोना पड़ा धीमा : प्रदेश में आज 228 केस और 38 की मौत, दो जिलों में कोई संक्रमित नहीं मिला
X
मंगलवार को 564 लोग ठीक हुए जिसके बाद एक्टिव केस 3703 रह गए हैं और रिकवरी दर 98.33 प्रतिशत हो गई है।

हरियाणा में कोरोना वायरस दम तोड़ रहा है। मंगलवार को प्रदेश में 228 नए केस मिले और 38 लोगोंं की मौत हो गई। राहत की बात है कि झज्जर और चरखी दादरी में कोई केस नहीं मिला। सोनीपत में दो और नूंह में केवल एक संक्रमित मिला। मंगलवार को 564 लोग ठीक हुए जिसके बाद एक्टिव केस 3703 रह गए हैं और रिकवरी दर 98.33 प्रतिशत हो गई है। प्रदेश में अब तक 766357 केस मिल चुके हैं जिनमें से 753584 लोग ठीक हो चुके हैं और 9070 लोगों की मौत हो चुकी है।

मंगलवार को कहां कितने केस

मंगलवार को गुरुग्राम में 12, फरीदाबाद में 12, सोनीपत में 2, हिसार में 8, अंबाला में 16, करनाल में 20, पानीपत में 11, रोहतक में 7, रेवाड़ी में 8, पंचकूला में 20, कुरुक्षेत्र में 8, यमुनानगर में 19, सिरसा में 15, महेंद्रगढ़ में 3, भिवानी में 9, झज्जर में काेई नहीं, पलवल में 33, फतेहाबाद में 11, कैथल में 6, जींद में 7, नूंह में एक और चरखी दादरी में कोई केस नहीं मिला।

Tags

Next Story