Haryana Corona Update : प्रदेश में आज 895 केस मिले, 73 लोगों की मौत, देखें आपके जिले में कितने संक्रमित

लॉकडाउन के चलते हरियाणा में कोरोना के केस हर राेज घटने लगे हैं। शुक्रवार को प्रदेश में 895 केस मिले और 73 लोगों की मौत हो गई। वहीं 2456 लोग कोरोना को मात देकर रिकवर हुए। प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल 760914 केस मिल चुके हैं जिनमें से 741255 लोग ठीक हाे चुके हैं और 8605 लोगों की मौत हो चुकी है। अभी 11054 एक्टिव केस हैं और रिकवरी दर बढ़कर 97.42 प्रतिशत पर पहुंच चुकी है। अभी तक 5952392 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
शुक्रवार को कहां पर कितने केस मिले
शुक्रवार को गुरुग्राम में 58, फरीदाबाद में 66, सोनीपत में 39, हिसार में 68, अंबाला में 45, करनाल में 48, पानीपत में 38, रोहतक में 25, रेवाड़ी में 27, पंचकूला में 66, कुरुक्षेत्र में 36, यमुनानगर में 69, सिरसा में 62, महेंद्रगढ़ में 25, भिवानी में 15, झज्जर में 23 केस, पलवल में 29, फतेहाबाद में 70, कैथल में 34, जींद में 41, नूंह में 5 और चरखी दादरी में 6 केस मिले।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS