Haryana Day : हरियाणा में अब तक ये रहे राज्यपाल और मुख्यमंत्री, कब कौनसा जिला बना

Haryana Day : आज हरियाणा प्रदेश को बने पूरे 55 साल हो गए हैं। एक नवंबर 1966 को पूर्वी पंजाब से अलग होकर हरियाणा का निर्माण हुआ था। तब से लेकर आज की तारीख तक हरियाणा में काफी बदलाव आ गया हैं। कभी इसकी पहचान रेतीले और कीकर के जंगल तक सीमित थी। जब राज्य का गठन हुआ था, उस समय सात जिले बनाए गए थे जिनकी संख्या आज 22 है। कांग्रेस के भगवत दयाल शर्मा पहले मुख्यमंत्री और धर्मबीर सिंह हरियाणा के पहले राज्यपाल बने थे। वर्तमान में मनोहर लाल खट्टर 18वें मुख्यमंत्री हैं और बंडारू दत्तात्रेय 18वें राज्यपाल हैं।
राज्य का गठन होने के बाद प्रदेश के युवाओं ने विश्व पटल पर अपनी प्रतिभाओं से खेल, शिक्षा और सुरक्षा समेत तमाम क्षेत्रों में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। पढें-लिखे किसानों की बदौलत खेती में भी काफी बदलाव देखा गया है। तीन दशकपहले गांव में लैंप की रोशनी के सहारे ही लोग जीवन बिता रहे थे। अब हर गांव और शहर में बिजली की सुजवधा है। यातायात सुविधाओं के क्षेत्र में भी प्रदेश ने काफी तरक्की है।
हरियाणा में अब तक ये रहे राज्यपाल
राज्यपाल कब से कब तक
धर्मबीर 1 नवम्बर 1966 से 14 सितंबर 1967
बीरेंद्र नारायण 15 सितंबर 1967 से 26 मार्च 1976
रणजीत नरूला 27 मार्च 1976 से 13 अगस्त 1976
जयसुख लाल 14 अगस्त 1976 से 23 सितंबर 1977
हरचरण बराड़ 24 सितंबर 1977 से 09 दिसंबर 1979
सुरजीत 10 दिसंबर 1979 से 27 फरवरी 1980
गणपतराव देव जी 28 फरवरी 1980 से 13 जून 1984
एसएम हुसैन बर्नी 14 जून 1984 से 21 फरवरी 1988
हरी आनंद बरारी 22 फरवरी 1988 से 06 फरवरी 1990
धनिक लाल मंडल 07 फरवरी 1990 से 13 जून 1995
महावीर प्रसाद 14 जून 1995 से 28 जून 2000
बाबू परमानंद 29 जून 2000 से 01 जुलाई 2004
ओम प्रकाश वर्मा 02 जुलाई 2004 से 07 जुलाई 2004
अख्लाक उर रहमान किदवई 07 जुलाई 2004 से 26 जुलाई 2009
जगन्नाथ पहाड़िया 27 जुलाई 2009 से 26 जुलाई 2014
कप्तान सोलंकी 27 जुलाई 2014 से 21 अगस्त 2018
सत्येदव नारायण आर्य 22 अगस्त 2018 से 14 जुलाई 2021
बंडारू दत्तात्रेय 15 जुलाई 2021 से पदस्थ
हरियाणा में अब तक ये रहे मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री कब से कब तक
भगवत दयाल शर्मा : 1 नवम्बर 1966 से 23 मार्च 1967
राव बिरेंद्र सिंह 24 मार्च 1967 से 2 नवम्बर 1967
बंसीलाल 22 मई 1968 से 30 नवम्बर 1975
बनारसी दास गुप्ता 1 दिसंबर 1975 से 30 अप्रैल 1977
देवीलाल 21 जून 1977 से 28 जून 1979
भजनलाल 29 जून 1979 से 22 जनवरी 1985
बंसीलाल 5 जुलाई 1985 से 19 जून 1987
देवी लाल 17 जुलाई 1987 से 2 दिसंबर 1989
ओमप्रकाश चौटाला 2 दिसंबर 1989 से 22 मई 1990
बनारसी दास 22 मई 1990 से 12 जुलाई 1990
ओमप्रकाश चौटाला 12 जुलाई 1990 से 17 जुलाई 1990
हुकम सिंह 17 जुलाई 1990 से 21 मार्च 1991
ओमप्रकाश चौटाला 22 मार्च 1991 से 6 अप्रैल 1991
भजन लाल 23 जुलाई 1991 से 9 मई 1996
बंसीलाल 11 मई 1996 से 23 जुलाई 1999
ओमप्रकाश चौटाला 24 जुलाई 1999 से 4 मार्च 2005
भूपेंद्र हुड्डा 5 मार्च 2005 से 19 अक्टूबर 2014
मनोहर लाल 26 अक्टूबर 2014 से वर्तमान
कौन से जिले कब-कब बने
रोहतक, गुड़गांव, महेंद्रगढ़, हिसार, जींद, अंबाला और करनाल : 1 नवंबर, 1966
सोनीपत और भिवानी : 22 दिसंबर, 1972
कुरुक्षेत्र : 23 जनवरी, 1973
सिरसा : 26 अगस्त, 1975
यमुनानगर, रेवाड़ी, पानीपत और कैथल : 1 नवंबर, 1989
पंचकूला : 15 अगस्त 1995
फरीदाबाद : 15 अगस्त, 1997
झज्जर और फतेहाबाद : 15 जुलाई, 1997
नूंह : 4 अप्रैल, 2005
पलवल : 15 अगस्त, 2008
चरखी दादरी : 1 दिसंबर, 2016
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS