Haryana Day : 56 वर्षों में किस-किस ने संभाली हरियाणा की राजनीतिक विरासत, कब कौन सा जिला बना

Haryana Day : 56 वर्षों में किस-किस ने संभाली हरियाणा की राजनीतिक विरासत, कब कौन सा जिला बना
X
Haryana Day : आज अपना प्रदेश हरियाणा पूरे 55 वर्ष का हो गया है। पूर्वी पंजाब से अलग होकर एक नवंबर 1966 को हरियाणा का गठन किया गया था। तब से लेकर आज तक हरियाणा में काफी बदलाव आए हैं। कभी हरियाणा की पहचान रेतीले और कीकर के जंगलों तक ही सीमित थी।

Haryana Day : आज अपना प्रदेश हरियाणा पूरे 55 वर्ष का हो गया है। पूर्वी पंजाब से अलग होकर एक नवंबर 1966 को हरियाणा का गठन किया गया था। तब से लेकर आज तक हरियाणा में काफी बदलाव आए हैं। कभी हरियाणा की पहचान रेतीले और कीकर के जंगलों तक ही सीमित थी। जब हरियाणा का गठन हुआ था, उस समय केवल सात जिले ही बनाए गए थे जिनकी संख्या आज 22 है। कांग्रेस के भगवत दयाल शर्मा हरियाणा के पहले मुख्यमंत्री और धर्मबीर सिंह पहले राज्यपाल बने थे। वर्तमान में मनोहर लाल खट‍्टर 18वें मुख्यमंत्री हैं और बंडारू दत्तात्रेय 18वें राज्यपाल हैं।

हरियाणा में ये रहे अब तक राज्यपाल

धर्मबीर : 1 नवम्बर 1966 से 14 सितंबर 1967

बीरेंद्र नारायण : 15 सितंबर 1967 से 26 मार्च 1976

रणजीत नरूला : 27 मार्च 1976 से 13 अगस्त 1976

जयसुख लाल : 14 अगस्त 1976 से 23 सितंबर 1977

हरचरण बराड़ : 24 सितंबर 1977 से 09 दिसंबर 1979

सुरजीत : 10 दिसंबर 1979 से 27 फरवरी 1980

गणपतराव देव जी : 28 फरवरी 1980 से 13 जून 1984

एसएम हुसैन बर्नी : 14 जून 1984 से 21 फरवरी 1988

हरी आनंद बरारी : 22 फरवरी 1988 से 06 फरवरी 1990

धनिक लाल मंडल : 07 फरवरी 1990 से 13 जून 1995

महावीर प्रसाद : 14 जून 1995 से 28 जून 2000

बाबू परमानंद : 29 जून 2000 से 01 जुलाई 2004

ओम प्रकाश वर्मा : 02 जुलाई 2004 से 07 जुलाई 2004

अख्लाक उर रहमान किदवई : 07 जुलाई 2004 से 26 जुलाई 2009

जगन्नाथ पहाड़िया : 27 जुलाई 2009 से 26 जुलाई 2014

कप्तान सोलंकी : 27 जुलाई 2014 से 21 अगस्त 2018

सत्येदव नारायण आर्य : 22 अगस्त 2018 से 14 जुलाई 2021

बंडारू दत्तात्रेय : 15 जुलाई 2021 से पदस्थ

हरियाणा में अब तक ये रहे मुख्यमंत्री

भगवत दयाल शर्मा : 1 नवम्बर 1966 से 23 मार्च 1967

राव बिरेंद्र सिंह : 24 मार्च 1967 से 2 नवम्बर 1967

बंसीलाल : 22 मई 1968 से 30 नवम्बर 1975

बनारसी दास : गुप्ता 1 दिसंबर 1975 से 30 अप्रैल 1977

देवीलाल : 21 जून 1977 से 28 जून 1979

भजनलाल : 29 जून 1979 से 22 जनवरी 1985

बंसीलाल : 5 जुलाई 1985 से 19 जून 1987

देवी लाल : 17 जुलाई 1987 से 2 दिसंबर 1989

ओमप्रकाश चौटाला : 2 दिसंबर 1989 से 22 मई 1990

बनारसी दास : 22 मई 1990 से 12 जुलाई 1990

ओमप्रकाश चौटाला : 12 जुलाई 1990 से 17 जुलाई 1990

हुकम सिंह : 17 जुलाई 1990 से 21 मार्च 1991

ओमप्रकाश चौटाला : 22 मार्च 1991 से 6 अप्रैल 1991

भजन लाल : 23 जुलाई 1991 से 9 मई 1996

बंसीलाल : 11 मई 1996 से 23 जुलाई 1999

ओमप्रकाश चौटाला : 24 जुलाई 1999 से 4 मार्च 2005

भूपेंद्र हुड‍्डा : 5 मार्च 2005 से 19 अक्टूबर 2014

मनोहर लाल : 26 अक्टूबर 2014 से वर्तमान

कौनसा जिला कब बना

रोहतक, गुड़गांव, महेंद्रगढ़, हिसार, जींद, अंबाला और करनाल : 1 नवंबर, 1966

सोनीपत और भिवानी : 22 दिसंबर, 1972

कुरुक्षेत्र : 23 जनवरी, 1973

सिरसा : 26 अगस्त, 1975

यमुनानगर, रेवाड़ी, पानीपत और कैथल : 1 नवंबर, 1989

पंचकूला : 15 अगस्त 1995

फरीदाबाद : 15 अगस्त, 1997

झज्जर और फतेहाबाद : 15 जुलाई, 1997

नूंह : 4 अप्रैल, 2005

पलवल : 15 अगस्त, 2008

चरखी दादरी : 1 दिसंबर, 2016

मुख्यमंत्री व राज्यपाल ने दी शुभकामनाएं

सीएम मनोहर लाल ने हरियाणा दिवस पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि 56 वर्ष की अवधि में हरियाणा ने सभी क्षेत्रों में अभूतपूर्व प्रगति की है। हर क्षेत्र में हरियाणा ने विश्व में एक अमिट छाप छोड़ी है। आगे भी प्रदेश बुलंदियों को छूए। वहीं राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने भी बधाई देते हुए कहा कि अपने हरियाणा के बारे में विचारों को साझा करने के लिए मेरे लिए एक नवंबर से बेहतर कोई दिन नहीं हो सकता। आज हरियाणा दिवस है, और सांस्कृतिक रूप से इतने समृद्ध और विविधता वाले इस प्रगतिशील राज्य के लोगों को मैं हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।


Tags

Next Story