हरियाणा DGP ने माना : संपत्ति विरूद्ध अपराध बढ़े, चोरी और गृह भेदन के मामले ट्रेस करना पुलिस के लिए चुनौती

हरिभूमि न्यूज : जींद
हरियाणा के डीजीपी पीके अग्रवाल ने कहा कि संपत्ति विरूद्ध अपराधों में वृद्धि हुई है। चोरी, गृह भेदन के मामले भी बढ़े हैं। जिनको ट्रेस करना एक चुनौती है। अपराध, नशा, कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए संगठित होना जरूरी है। नशे को लेकर डिमांड और सप्लाई पर भी कड़ी नजर रखना जरूरी है।
डीजीपी पीके अग्रवाल रविवार को जींद में हिसार रेंज के पुलिस अधिकारियों की बैठक लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में अपराध, कानून व्यवस्था बनाए रखने, नशा से उत्पन्न हालातों की समीक्षा को लेकर हिसार रेंज के अधिकारियों की बैठक ली गई है और अपराधों की समीक्षा की गई है। भविष्य में किस प्रकार की चुनौतियां होंगी, इस पर भी मंथन बैठक में किया गया है। पुलिस को किन-किन एरियों पर फोक्स करना है, इस पर भी विस्तृत विचार विमर्श हुआ है। उन्होंने कहा कि संपत्ति विरूद्ध अपराधों में कुछ वृद्धि हुई है। इसी प्रकार चोरी, गृह भेदन के मामलों में भी इजाफा हुआ है। जिस पर मेहनत करने की जरूरत है। हालांकि ट्रेस करने का आंकडा भी बढा है। नशे को लेकर सिरसा और फतेहाबाद कुछ ज्यादा प्रभावित रहे हैं। जिसको रोकने के लिए डिमांड तथा सप्लाई पर नजर रखना जरूरी है। युवा नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं। जिन्हें मुख्य धारा में लाना है।
डीजीपी ने कहा कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने गांव से लेकर स्टेट लेवल तक की कमेटियां बनाई हुई हैं। जिनकी समय-समय पर समीक्षा करनी जरूरी है ताकि जो जिम्मेवारी सौंपी गई है। उस पर सभी खरे उतरें। ड्रग्स कहां से आ रही है और कहां पर सप्लाई हो रही है, इस पर कड़ी नजर रखते हुए एमपी, झारखंड तक के मुख्य सरगनाओं को काबू किया गया। जिसके बाद नशे पर अंकुश लगा है। फिर भी स्टेट को बचाए रखने के लिए और कड़े कदम उठाए जाने की जरूरत है। उन्होंने माना कि संसाधनों की कुछ कमी है। जिसमें मेन पॉवर भी शामिल है। एसपीओ को भर्ती किया जा रहा है। रेग्यूलर भर्ती में कुछ कानूनी अडचने हैं जो जल्द ही दूर हो जाएंगी। प्रत्येक जिला में साइबर थाने खोले गए हैं। अपराध पर अंकुश लगाने के लिए अपराधियों द्वारा जुटाई गई संपत्ति को नष्ट किया जा रहा है। इस मौके पर हिसार रेंज के आईजी राकेश आर्य, जींद के एसपी नरेंद्र बिजरानिया, एसपी सिरसा डा. अर्पित जैन, फतेहाबाद के एसपी आशा मोदी, हांसी की एसपी निकिता गहलावत, हिसार के एसपी लोकेंद्र सिंह के साथ-साथ एएसपी तथा डीएसपी मौजूद थे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS