अब भारत की वीर गाथा पढ़ेंगे विद्यार्थी : हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 6 से 10वीं तक बदला इतिहास का सिलेबस

अब भारत की वीर गाथा पढ़ेंगे विद्यार्थी : हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 6 से 10वीं तक बदला इतिहास का सिलेबस
X
नई पुस्तकों में ना केवल भगत सिंह व सुभाष चन्द्र के बारे में पढ़ने को मिलेगा बल्कि मध्यकाल के बारे से व आजादी के 50 वर्षों के गौरवशाली इतिहास को जानने का मौका मिलेगा।

हरिभूमि न्यूज : भिवानी

अब हरियाणा के कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थी भारत का गौरवशाली इतिहास पढ़ेंगे। इसके लिए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने इसका नया सिलेबस तैयार कर लिया है। वर्ष 2022-2023 में अब विद्यार्थी भारत देश की गौरवशाली इतिहास को पढ़ेंगे। इससे पहले का इतिहास अब बदल जाएगा। विद्यार्थियों को दिक्कत ना हो इसके लिए सरल तरीके से इसे बनाया गया है।

हरियाणा के विद्यार्थी अब कक्षा 6से 10 तक का नया इतिहास पढ़ेंगे। इसके लिए बोर्ड ने सारी तैयारियां कर ली हैं। बोर्ड चैयरमेन प्रोफेसर डॉक्टर जगबीर सिंह ने बताया कि 2017 में सभी बोर्ड के चैयरमेन व सचिवों की बैठक आयोजित हुई थी। जिसमें तय हुआ था कि जो भी बोर्ड अपने इतिहास के सिलेबस को बदलना चाहे वह बदल सकता है। जगबीर सिंह ने बताया कि अब हरियाणा के विद्यार्थी गौरवशाली इतिहास पढ़ेंगे। पहले के इतिहास में ऐसे पाठ नही थे लेकिन अब हरियाणा के विद्यार्थी ऐसा इतिहास पढ़ेंगे जो उन्हें गोर्ववित करवाएगा।

उन्होंने बताया कि नई पुस्तकों में ना केवल भगत सिंह व सुभाष चन्द्र के बारे में पढ़ने को मिलेगा बल्कि मध्यकाल के बारे से व आजादी के 50 वर्षों के गौरवशाली इतिहास को जानने का मौका मिलेगा। नई पुस्तके पढ़ कर बालक अपने आपको भी गोर्ववित महसूस करेंगे। उसमें देश के राजा- महा राजाओं का इतिहास होगा। साथ ही हमारे देश की जीडीपी के बारे में भी विस्तार से जानकरी दी गई है कि किस प्रकार से भारत देश की जीडीपी थी अंग्रेजों के समय की। बोर्ड चैयरमेन ने बताया कि सरकारी स्कूलों को ये पुस्तक नि:शुल्क मिलेंगी। वहीें प्राइवेट स्कूलों को बोर्ड के काउंटर से ही ये किताब मिलेंगी।

Tags

Next Story