अब जेल में भी मिलेगी पेट्रोल-डीजल और सीएनजी गैस, हरियाणा में कुरुक्षेत्र से शुरुआत, 11 और जिलों में शुरू होगी योजना

हरिभूमि न्यूज : कुरुक्षेत्र
हरियाणा के जेल महानिदेशक मोहम्मद अकिल शनिवार को आजादी के अमृत महोत्सव को समर्पित हरियाणा की जेल के पहले पेट्रोल पंप का निरीक्षण किया। मोहम्मद अकिल ने कहा कि धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र की जेल में हरियाणा का पहला पेट्रोल, डीजल एवं सीएनजी पंप स्थापित किया गया है। सरकार की तरफ से आजादी के अमृत महोत्सव को समर्पित इस पेट्रोल पंप को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में लगाया गया है। इस पायलट प्रोजेक्ट की सफलता के बाद प्रदेश की 11 जेलों में आगामी दो सालों में पेट्रोल पंप स्थापित कर दिए जाएंगे।
इस पंप का उद्घाटन आगामी एक माह के अंदर कर दिया जाएगा। अहम पहलू यह है कि इस पेट्रोल पंप पर सुबह के समय बंदी और रात्रि के समय जेल कर्मी ड्यूटी करेंगे। इस पंप का नाम भी जेल पंपिंग स्टेशन रखा गया है। इस अवसर पर उनके साथ आईजी जेल जगजीत सिंह, जेल अधीक्षक सोमनाथ जगत, जेल उपाधीक्षक शविंद्र सिंह भी मौजूद रहे। महा-निदेशक ने कहा कि कुरुक्षेत्र के नागरिकों के लिए यह खुशी की बात है कि आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष में जेल पंपिंग स्टेशन की सौगात दी जा रही है। जेल विभाग की तरफ से यह पहला प्रयास है कि प्रदेश की पहली जेल में पेट्रोल पंप लगाया गया है। इस पंप को इंडियन आयल कॉरपोरेशन के सहयोग से स्थापित किया गया है। इस पंप को आगामी एक माह के अंदर शुरू कर दिया जाएगा।
प्रदेश की 11 और जेलों में पंप लगाए जाएंगे
उन्होंने कहा कि इस पेट्रोल पंप को अलग अलग चरणों में शुरू किया जा रहा है। सबसे पेट्रोल और उसके बाद डीजल और फिर सीएनजी की सुविधा दी जाएगी। इस पंप को प्रदेश के पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया गया है। इस पंप को शुरू करने में काफी सोच विचार किया गया है। इस पंप को शुरू करने से पहले तमाम पहलुओं को जहन में रखा गया और गहनता से मंथन भी किया गया है। इस पायलट प्रोजेक्ट के पंप पर सुबह के समय बंदी और रात्रि के समय जेल कर्मियों से ड्यूटी ली जाएगी। अगर रात्रि के समय पंप की सेल अच्छी रही तो रात्रि के समय पंप की सेवाओं को जारी रखा जाएगा।
इस पंप को शुरू करने की योजना है कि प्रदेश की 20 में से कुरुक्षेत्र जेल पहली जेल है जहां पंप लगाया गया है, इसके बाद प्रदेश की 11 और जेलों में पंप लगाए जाएंगे। इन की सूची तैयार कर ली गई है और आगामी कार्रवाई भी जारी कर दी है। अगर कुरुक्षेत्र का पायलट प्रोजेक्ट सफल रहा तो आगामी दो सालों में सभी 11 जेलों में पंप शुरू कर दिए जाएंगे। इस पंप पर जेल प्रशासन द्वारा जेल में अच्छा रिकार्ड रखने वाले बंदियों को ही ड्यूटी लगाई जाएगी। इस योजना से जेल बंदियों को फायदा होगा और मुनाफे को बंदियों के वेलफेयर पर खर्च किया जाएगा। इस के लिए कुछ मापदंड तैयार किए है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS