Haryana : मछली पालने वालों का होगा पांच लाख का बीमा

चंडीगढ़। हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण, पशुपालन एवं डेयरिंग तथा मत्स्य विभाग के मंत्री (Minister) जयप्रकाश दलाल ने कहा कि 'प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना' के तहत राज्य के मछली पालने (Raise fish) वालों को अब पांच लाख रूपए का निशुल्क (free) बीमा किया जाएगा। इसमें उनसे किसी भी प्रकार का प्रीमियम नहीं लिया जाएगा। यह योजना मछुआरे व मत्स्य पालकों के परिवारों के लिए एक 'छाता' का काम करेगी तथा आत्मनिर्भर-भारत बनाने में आगे मदद करेगी।
मंत्री दलाल ने मंगलवार को बताया कि मछली पालन को और अधिक बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार द्वारा 'प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना' को मंजूरी दी गई है। इस योजना को मंजूरी देने के पीछे मछली पालन की दिशा में नौ प्रतिशत की सालाना वृद्धि दर के साथ वित्तीय वर्ष 2024-25 तक मछली पालन से 22 मिलियन मीट्रिक टन उत्पादन प्राप्त करना है, साथ ही मछली पालन की दिशा में बाजार में प्रतिस्पर्धियों की संख्या में बढ़ोत्तरी, मछली पालन के गुणवत्तायुक्त बीज, बेहतर जलीय प्रबंधन को बढ़ावा देना आदि शामिल है।
मत्स्य विभाग के निदेशक पीएस मलिक ने जानकारी दी कि हरियाणा में अब तक 1400 मछुआरे व मत्स्य पालकों का बीमा किया जा रहा है और करीब 17 हजार का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि अगर किसी बीमित मछुआरे व मत्स्य पालक की कार्य करते हुए मृत्यु हो जाती है तो उसके परिवार को 5 लाख रूपए का क्लेम मिलेगा, अपाहिज होने की स्थिति में 2.5 लाख रूपए तक दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि क्लेम राशि में से 60 प्रतिशत केद्र सरकार से तथा 40 प्रतिशत राज्य सरकार से दिया जाएगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS