Haryana : सुधारवादी राज्य की श्रेणी में हरियाणा को मिला प्रथम पुरस्कार

Haryana : सुधारवादी राज्य की श्रेणी में हरियाणा को मिला प्रथम पुरस्कार
X
  • TIOL अवार्ड 2023 में हरियाणा गोल्ड अवार्ड से सम्मानित
  • मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन की कवायद जारी

Haryana : सुधारवादी राज्य की श्रेणी में हरियाणा को प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। TIOL अवार्ड 2023 में हरियाणा को गोल्ड अवार्ड से सम्मानित किया गया। हरियाणा के बाद महाराष्ट्र को सिल्वर अवार्ड और ओडिशा, गुजरात व मध्य प्रदेश को ज्यूरी अवार्ड से सम्मानित किया गया। संस्था द्वारा 4-5 अक्तूबर को नई दिल्ली में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन कर विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।

संस्था द्वारा कुल 9 श्रेणियों में पुरस्कार दिए जाते हैं। इनमें गैर वेतनभोगी करदाता, एमएसएमई, कॉरपोरेट, टैक्स टेक्नोलॉजी सेवा प्रदाता, आर्थिक पत्रकार और स्तंभकार, टैक्स कमिश्नर, इंस्टीट्यूशन गेम चेंजर और सुधारवादी राज्य सरकार आदि श्रेणियां शामिल हैं। पुरस्कारों पर फैसला निर्णायक मंडल द्वारा लिया जाता है। निर्णायक मंडल में पूर्व प्रधान न्यायाधीश, पूर्व हाईकोर्ट जज और सेवानिवृत राजस्व सचिव सहित विभिन्न उच्च पदों से सेवानिवृत हुए अधिकारी शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के मार्गदर्शन में प्रदेश में व्यवस्था परिवर्तन और सिस्टम में लगातार सुधार लाने की कवायद चल रही है। प्रदेश में प्रशासनिक कार्यप्रणाली को ई-सेवाओं के माध्यम से दुरुस्त किया जा रहा है। सरकार ने योजनाओं को लागू करने और उनकी मॉनिटरिंग करने के लिए तकनीक को अपनाया है और योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थी तक पहुंचे, इसके लिए सेवाओं को ऑनलाइन किया है।

यह भी पढ़ें - Sirsa : ससुरालियों से तंग आकर युवक ने निगला जहरीला पदार्थ

Tags

Next Story