हरियाणा : आठ जिलों के उद्योगों को सरकार ने दी यह राहत

हरियाणा  : आठ जिलों के उद्योगों को सरकार ने दी यह राहत
X
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नई दिल्ली में हरियाणा भवन में केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव के साथ बैठक की।

चंडीगढ़। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के अंतर्गत हरियाणा के 8 जिला क्षेत्रों, जहां अभी तक सीएनजी, पीएनजी और एलपीजी की आपूर्ति पाइप लाइन की पहुंच नहीं है, वहां केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय द्वारा उद्योगों को पर्यावरणीय अनापत्ति प्रदान किए जाने में दी जा रही छूट अभी जारी रहेगी। हरियाणा में काफी लंबे समय से स्थापित विभिन्न फार्मेल्डिहाइड औद्योगिक इकाइयों को भी पर्यावरण अनापत्ति शीघ्र प्रदान कर दी जाएगी।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नई दिल्ली में हरियाणा भवन में केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव के साथ बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री ने राज्य के विभिन्न पर्यावरण से संबंधित विषयों व ईएसआई अस्पतालों से संबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं के बारे में विचार-विमर्श किया।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में अब औद्योगिक इकाइयों में अब कोयला व अन्य परंपरागत ऊर्जा स्रोतों के स्थान पर सीएनजी, पीएनजी और एलपीजी का उपयोग किया जाएगा। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के अंतर्गत हरियाणा के 8 जिला क्षेत्रों में अभी तक सीएनजी, पीएनजी व एलपीजी की आपूर्ति पाइप लाइन पहुंच नहीं सकी है। इन जिला क्षेत्रों को केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय द्वारा प्रदान की गई छूट आगे भी जारी रहेगी। हालांकि कंपनियों के पाइप लाइन के कार्य भी प्रगति पर हैं। इसके अतिरिक्त हरियाणा में काफी लंबे समय से स्थापित विभिन्न 15 फार्मेल्डिहाइड औद्योगिक इकाइयों को पर्यावरणीय अनापत्ति भी शीघ्र प्रदान कर दी जाएंगी।

Tags

Next Story