अतिथि अध्यापकों के लिए खुशखबरी, हरियाणा सरकार ने बढ़ाया मानदेय

चंडीगढ़। सूबे की मनोहरलाल सरकार हरियाणा के गेस्ट शिक्षकों के मानदेय में बढ़ोतरी का तोहफा दिया है। शिक्षक काफी समय पहले से बढ़ोतरी की मांग कर रहे थे। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ा रहे करीब 14 हजार अतिथि अध्यापकों को ज्यादा मानदेय मिलेगा। प्रदेश सरकार ने मानदेय में 11 फीसद बढ़ोतरी की है। पीजीटी शिक्षकों के मानदेय में 4439, मास्टर एवं भाषा अध्यापकों के मानदेय में 3699 और जेबीटी जूनियर बेसिक ट्रेंड शिक्षकों के मानदेय में 3205 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। बढ़े मानदेय का लाभ इस साल की पहली जुलाई से मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव महावीर सिंह ने शुक्रवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वर्ष 2018 में विधानसभा में बिल पारित कराते हुए अतिथि अध्यापकों की नौकरी 58 साल की उम्र तक सुनिश्चित कर दी थी। साथ ही पक्के कर्मचारियों की तर्ज पर साल में दो बार महंगाई भत्ता देने की व्यवस्था की गई। शिक्षा विभाग के आला अफसरों की ओऱ से हर साल 1 जनवरी और पहली जुलाई को अतिथि अध्यापकों के मानदेय में महंगाई भत्ता जोड़ने के निर्देश दिए हुए हैं। उसी क्रम में यह वृद्धि की गई है।
बड़ी खबर: हरियाणा सरकार ने प्रदेश के विभिन्न सरकारी स्कूलों में कार्यरत अतिथि अध्यापकों के मानदेय में 11% की बढ़ोतरी की. यह बढ़ौतरी 1 जुलाई 2021 से लागू होगी. pic.twitter.com/PVAXLr2v8d
— DPR Haryana (@DiprHaryana) September 3, 2021
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS