चर्चित अधिकारी अशोक खेमका सहित पांच IAS को हरियाणा सरकार ने किया पदोन्नत

हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से 1991 बैच के पांच आईएएस अधिकारियों को मुख्य सचिव ग्रेड ( पे मैट्रिक्स में लेवल 17) में पदोन्नत किया है और इनको अतिरिक्त मुख्य सचिव बना दिया है। इन अफसरों में हरियाणा काडर के चर्चित अधिकारी अशोक खेमका के साथ-साथ विनीत गर्ग, अनिल मलिक, जी अनुपमा और अपूर्व कुमार सिंह शामिल हैं।
इसके अलावा, राज्य सरकार ने 1991 बैच के श्रीकांत वालगद और अभिलक्ष लिखी को भी मुख्य सचिव ग्रेड (पे मैट्रिक्स में लेवल 17) में प्रोफार्मा पदोन्नति दी है। ये दोनों अधिकारी दिल्ली में डेपुटेशन पर गए हुए हैं।
बता दें कि अशोक खेमका वह 1991 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उनके द्वारा विभागों में भ्रष्टाचार उजागर किए जाने के बाद वह बार बार हरियाणा के अपने गृह कैडर में विभिन्न राज्य सरकारों द्वारा स्थानांतरित किए गए हैं। उनका 53 से अधिक बार तबादला हो चुका है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS