Tokyo में गए खिलाड़ियों पर धन वर्षा : रवि दहिया को चार करोड़, सुरेंद्र व सुमित को ढाई-ढाई करोड़ रुपये सहित नौकरी देगी हरियाणा सरकार

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ( Haryana Cm Manohar lal ) ने टोक्यो ओलम्पिक ( Tokyo Olympics) में देश के लिए रजत पदक जीतने पर हरियाणा के बेटे रवि दहिया ( Ravi Dahiya ) को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। रवि दहिया ने ओलंपिक में कुश्ती के मुकाबले में रजत पदक जीतकर देश और राज्य को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। उनकी इस जीत पर मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि जिला सोनीपत के रहने वाले रवि दहिया को ओलम्पिक में रजत पदक ( Silver medal) जीतने पर 4 करोड़ रुपये की राशि पुरस्कार स्वरूप दी जाएगी। साथ ही उन्हें क्लास -1 अधिकारी के पद पर नियुक्त किया जाएगा। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने रवि दहिया को रियायती दरों पर हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण का प्लॉट देने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि रवि दहिया के गांव नाहरी में आधुनिक विश्वस्तरीय सुविधाओं से युक्त रेसलिंग इंडोर स्टेडियम बनाया जाएगा।
हॉकी खिलाड़ियाेें को ढाई-ढाई करोड़ रुपये
वहीं भारतीय पुरुष हॉकी टीम में शामिल हरियाणा के दो खिलाड़ियों कुरुक्षेत्र के सुरेन्द्र कुमार और सोनीपत के सुमित को टीम द्वारा कांस्य पदक ( Bronze Medal ) हासिल करने पर हरियाणा सरकार की ओर से ढाई- ढाई करोड़ रुपये का पुरस्कार, खेल विभाग में क्लास 2 की नौकरी दी जाएगी और कंसेशनल रेट पर HSVP के प्लॉट दिए जाएंगे।
#Tokyo2020 में रजत पदक जीतने पर रवि दहिया को हरियाणा सरकार द्वारा 4 करोड़ की ईनाम राशि और सरकार में क्लास वन की नौकरी व कंसेशनल रेट पर HSVP का प्लॉट देने की घोषणा करता हूँ।
— Manohar Lal (@mlkhattar) August 5, 2021
बेटे रवि दहिया को हार्दिक शुभकामनाएं। pic.twitter.com/yrFoAiC9rm
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS