Pm Modi Birthday : प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर कई अभियान चलाएगी हरियाणा सरकार, ये नेता संभालेंगे कमान

चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने किसान आंदोलन में शामिल खुद नेता स्वीकार करने लगे हैं कि अब इस आंदोलन पर सियासत का रंग चढ़ गया है। धनखड़ का कहना है कि करनाल में लाठीचार्ज को लेकर पहले भी कहा था कि यह गलत हुआ, एसा नहीं होना चाहिए था लेकिन आंदोलन की आड़ में भाजपा का टारगेट करना अन्यायपूर्ण व लोकतंत्र के मूल्यों के खिलाफ बात है। राहुल गांधी, रणदीप सुरजेवाला पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि किसानों के हितों की बात करने वाले राजस्थान और पंजाब में हरियाणा के बराबर के दाम किसानों को दिलवा दें, तो हम स्वीकार कर लेंगे कि यह किसान हितैषी होने का ढोंग नहींं कर रहे।
चंडीगढ़ एमएलए फ्लैट-51 में प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि हमने भी आंदोलन किए हैं लेकिन शांति और एक मर्यादा में रहकर किए हैं। ओमप्रकाश धनखड़ ने यह भी कहा कि हमारी तिरंगा यात्रा पूरी तरह से सफल रही है, आने वाले दिनों में शांतिपूर्वक पार्टी के कार्यक्रम चलते रहेंगे, वर्तमान राज्य सरकार किसानों को फसल खराबे, किसान बीमा योजना का रिकार्ड भुगतान करने का काम कर चुकी है, इसीलिए अब किसानो को समझ आ गया है कि यह लोग आंदोलन के नाम पर सियासत कर रहे हैं, क्योंकि हरियाणा में एमएसपी और मंडियों में भरपूर काम हो रहा है। किसानों के खातों में सीधे पैसा डाला जा रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा और समर्पण अभियान चलाने का निर्णय
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की रुपरेखा के बारे में बताते हुए कहा कि भाजपा ने 17 सितम्बर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 71 वें जन्मदिन पर सेवा और समर्पण अभियान चलाने का निर्णय लिया है l यह अभियान 17 सितम्बर से शुरू होकर 7 अक्तूबर तक विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से चलेगा, क्योंकि 7 अक्तूबर को मोदी के शासन के 20 वर्ष पूर्ण हो रहे है इसलिए इस अभियान को 20 दिन का रखा गया है l अभियान में स्वास्थ्य सम्बन्धी, पर्यावरण सम्बन्धी, अन्य सेवा गतिविधियों के साथ प्रदर्शनी, विचार गोष्ठियां एवं प्रचार से जुडी गतिविधियों को शामिल किया गया है l उन्होंने कहा 17 सितम्बर को पीएम मोदी 71 वर्ष के हो जाएंगे इसलिए पार्टी प्रदेश भर में 71 स्थानों पर रक्तदान शिविर लगाएगी, 71 हजार पौधे प्रत्येक गांव और शहर के प्रत्येक वार्ड में लगायेंगे l इसके साथ ही केंद्र सरकार की 71 बड़ी उपलब्धियों पर वर्चुअल संवाद किया जाएगा l पार्टी के महिला मोर्चा की कार्यकर्त्ता सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में जाकर फल वितरण करेगी l
महापुरुषों की जयंती पर आयोजन करने की तैयारी में भाजपा
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि 25 सितम्बर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर प्रदेश में सभी बूथों पर भाजपा कार्यकर्ता उनको याद करते हुए अपने श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे l 2 अक्तूबर राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जयंती को स्वच्छता एवं खादी के प्रोत्साहन और आत्मनिर्भर भारत के कार्यक्रम करते हुए मनाया जाएगा l इस पूरे अभियान की कमान भाजपा के प्रदेश महामंत्री वेदपाल और सांसद सुनीता दुग्गल को सौपी गई है। इन गतिविधियों के साथ भाजपा संगठन अपने बूथ स्तर की इकाई का पुनर्गठन भी करेगी जिसमे बूथ के पालक, बूथ अध्यक्ष और बी एल ए -2 नियुक्त किए जायेंगे l 10 सितम्बर से 15 तक बूथों पर पालक तय हो जाएंगे, 15 से 20 तक बूथ अध्यक्ष और 20 से 25 सितम्बर तक बी एल ए -2 नियुक्त कर दिए जाएंगे l इसके बाद 29 -30 सितम्बर और 1अक्तूबर पार्टी प्रदेश की सभी 90 विधानसभाओं में त्रिदेव सम्मलेन करेंगी l 4 अक्तूबर से 7 अक्तूबर तक यही त्रिदेव अपने अपने बूथों पर घर घर जाकर वैक्सीनेशन के लिए जनजागरण करेंगे l
अभियान में ये नेता संभालेंगे अलग अलग गतिविधियों की कमान
1 . बूथ गतिविधियाँ – प्रदेश महामंत्री मोहनलाल कौशिक, पूर्व प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी
2. पर्यावरण सम्बन्धी गतिविधियां – किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष सुखविन्द्र, नवीन गोयल, टेकचंद शर्मा
3. स्वास्थ्य सम्बन्धी गतिविधियां – विधायक डॉ कमल गुप्ता, युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष राहुल राणा
4 . सेवा गतिविधियां –विधायक सत्यप्रकाश जरावता, महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा चौहान
5. प्रचार गतिविधियां – पूर्व चेयरमैन जी एल शर्मा, मदन लाल गोयल
6. मीडिया गतिविधियां – मीडिया प्रभारी डॉ संजय शर्मा, अरविन्द सैनी
7. सोशल मीडिया गतिविधियां – प्रदेश महामंत्री डॉ पवन सैनी,संदीप देशवाल
इन गतिविधियों के साथ 25 सितम्बर को होने वाले पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती के कार्यक्रमों को विधायक महिपाल ढांडा, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कृष्ण लाल पंवार, ओबीसी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कर्णदेव काम्बोज और अल्पसंख्यक मोर्चे के नसीम अहमद देखेंगे l 2 अक्तूबर राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जयंती के कार्यक्रमों के सफल आयोजन का जिम्मा पूर्व मंत्री कविता जैन, रविंद्र बलियाला,कर्णसिंह रानोलिया,सतीश खोला को दिया गया हैl
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS