हरियाणा के युवक ने नौकरी छोड़ शुरू की अमरूद की खेती, आज कमा रहे लाखों रुपये

कहते हैं कि अगर इंसान कुछ करने की ठान ले तो फिर कोई भी काम मुश्किल नहीं। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है करनाल के युवक ईश्वर कुमार (Karnal Ishwar Kumar) ने। करनाल काछवा गांव के निवासी ईश्वर ने नौकरी छोड़कर अमरूद की खेती (guava cultivation) करना शुरू किया और आज वे लाखों रुपये का मुनाफा कमा रहे हैं। आइए आपको ईश्वर की कहानी शुरू से बताते हैं।
ईश्वर अपने इस सफर के बारे में बताते हुए कहते हैं कि वे CSSRI करनाल में प्राइवेज जॉब कर रहे थे। नौकरी से मिलने वाले वेतन से उनके परिवार का पालन पोषण नहीं हो पा रहा था। कहते हैं ना, "जहां चाह है वहीं राह है।" ऐसा ही कुछ ईश्वर के साथ भी हुआ। एक दिन ईश्वर ने एक प्रदर्शनी में अमरूद की खेती के बारे में एक स्टॉल देखा और यही से आइडिया क्लिक हुआ। ईश्वर ने अमरूद की फॉर्मिंग के बारे में जानकारी हासिल की और फिर नौकरी छोड़ बागवानी करने का फैसला लिया।
नौकरी से इस्तीफा देने के बाद ईश्वर ने अपनी एक एकड़ जमीन पर अमरूद की बागवानी करना शुरू किया। बाग लगाने में उनका करीब 2 लाख रुपये का खर्चा आया। ईश्वर की खूब मेहनत की बदौलत करीब 2 साल के बाद अमरूद के पेड़ में फल लगने शुरू हुए। ईश्वर ने बाग की पहली फसल को बेचकर करीब 2.5 लाख रुपये की कमाई की। अगले सीजन कमाई का यह आंकड़ा 3 लाख के पार पहुंचा और अब बढ़ता ही जा रहा है। 2 लाख का शुरुआती निवेश आज ईश्वर को लाखों रुपये का मुनाफा दिला रहा है।
ईश्वर बताते हैं कि 6 जुलाई 2019 में उन्होंने अमरूद का बाग लगाना शुरू किया था। इसके बाद लगातार मेहनत की और उसका फल आज उनको मिल भी रहा है। उन्होंने कहा, आज इस बागवानी से उनके इनकम में कई गुना इजाफा हुआ है। धान-गेहूं के मुकाबले अमरूद की फसल में पानी की खपत भी काफी कम होती है। लोग आज ईश्वर के अमरूद के बाग को देखने दूर-दूर से आते हैं। लोग को काफी अच्छा भी लगता है। आज के इस समय गांव के लोग अपने घर को छोड़कर शहरों में नौकरी की तलाश कर रहे हैं। ऐसे युवाओं के लिए ईश्वर ने एक मिशाल पेश की है। खेती करने से भी अच्छी कमाई और जीवनयापन हो सकता है। जरूरी नहीं की पैसा कमाने के लिए घर से दूर जाना ही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS