Haryana Mausam Update : हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश की संभावना

Mausam Ki Jankari : हरियाणा एनसीआर दिल्ली में लगातार मौसम शुष्क और साफ बना हुआ। दिन और रात के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज हुई है। जिसकी वजह से सुबह शाम हल्की ठंड अपने रंग दिखा रही है, परन्तु अगले 24-48 घंटों में सम्पूर्ण इलाके में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।
मौसम विशेषज्ञ और पर्यावरणविद् डॉ चंद्रमोहन ने बताया कि लगातार उत्तरी हवाओं से सम्पूर्ण इलाके में तापमान में गिरावट और सुबह के समय हल्का कोहरा साथ ही साथ हरियाणा एनसीआर दिल्ली में एक बार फिर से वायु प्रदूषण रफ्तार पकड़ने लगा है। जिसकी वजह से सम्पूर्ण इलाके में वायु गुणवत्ता सुचकांक में गिरावट जारी है। शुक्रवार को हरियाणा एनसीआर दिल्ली में हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों अनुसार 300-400 के बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक रहा जो बहुत ही खराब स्थिति में पहुंच गया हैं। अभी भी सम्पूर्ण इलाके धुंध, धुआं, धूल से दमघोंटू हवाएं जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रहीं हैं। आने वाले दिनों में हरियाणा एनसीआर दिल्ली और विशेषकर जिला महेंद्रगढ़ में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। सम्पूर्ण इलाके में आंशिक बादल वाही और सीमित स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी देखने को मिलेगी परन्तु इस मौसम प्रणाली द्वारा उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर भारी मात्रा में बर्फबारी होने से 28 नवंबर से सम्पूर्ण मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली में तापमान में गिरावट और ठंड अपने तीखे तेवरों से आगाज करेगी। इस दौरान हवाओं में बदलाव से सम्पूर्ण हरियाणा एनसीआर दिल्ली में एक बार फिर वायु प्रदूषण का खात्मा होगा।
25 नवंबर को उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है परन्तु पश्चिमी जेट के दक्षिणायन होने से यह पश्चिमी विक्षोभ थोड़ा दक्षिण की ओर आएगा, जिसकी वजह अरब सागर के उत्तर में एक परिसंचरण तंत्र विकसित होगा। जिसके कारण राजस्थान, गुजरात, पश्चिमी मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के क्षेत्रों मे बारिश ओलावृष्टि और 40-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी हवाएं चलेगी। जबकि इस मौसमी प्रणाली का हरियाणा एनसीआर दिल्ली पर केवल आंशिक प्रभाव ही देखने को मिलेगा। जिसकी वजह से 25-27 नवंबर के दौरान सम्पूर्ण इलाके पर आंशिक बादलवाही देखने को मिलेगी और हरियाणा एनसीआर दिल्ली पर सीमित स्थानों पर छिटपुट बूदाबांदी और तेज गति से हवाएं चलने की संभावना है। परन्तु इस दौरान हवाओं में बदलाव से वायु प्रदूषण में आंशिक राहत मिलेगी। जैसे ही मौसम प्रणाली आगे निकल जाएगी वैसे ही एक बार फिर से सम्पूर्ण इलाके में उत्तरी हवाओं का आगाज देखने को मिलेगा और उत्तरी मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली में धुंध कोहरा और ठंड अपने तीखे तेवरों से आगाज करेगी। आज हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर दिन और रात के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज हुई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS