Haryana Mausam Update : फरवरी में गर्मी ने तोड़ा दो साल का रिकॉर्ड, तापमान 35 डिग्री सेल्सियस पहुंचा, जानें- कैसा रहेगा आगे का मौसम

नारनौल। हरियाणा व एनसीआर दिल्ली में विशेषकर जिले में गर्मी अपने रंग दिखाने लगी है। फरवरी महीने में ही तापमान ने रफ्तार पकड़ ली है। जिसकी वजह से फरवरी महीने में गर्मी ने पिछले दो साल का रिकॉर्ड तोड दिया है। जिले में फरवरी महीने में अप्रैल जैसी गर्मी ने अपने रंग दिखाने लगी है। मंगलवार को हरियाणा व एनसीआर दिल्ली में नारनौल अपने अधिकतम तापमान की वजह से सबसे गर्म स्थान रहा। सम्पूर्ण इलाके में तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज हो रही है।
राजकीय महाविद्यालय के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डा. चंद्रमोहन ने बताया कि जिले में नारनौल व महेंद्रगढ़ का अधिकतम तापमान क्रमश 35.0 डिग्री सेल्सियस व 31.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिले में दिन के साथ रात्रि तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज हुई है। मंगलवार को नारनौल व महेंद्रगढ़ का रात्रि तापमान क्रमश: 16.1 डिग्री सेल्सियस व 13.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
डा. चन्द्रमोहन ने बताया कि दो साल पहले नारनौल का 25 फरवरी 2021 को दिन का तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, लेकिन आज नारनौल का अधिकतम तापमान 35.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जिसने दो साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। उन्होंने बताया कि फरवरी में इस प्रकार की मौसम स्थितियां का प्रमुख कारण अरब सागर व गुजरात तथा पश्चिमी राजस्थान पर बने प्रति चक्रवातीय सरकुलेशन है। उन्होंने बताया कि पश्चिमी गर्म हवाएं चलने व कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के साथ ही सुबह से शाम तक सूर्यदेव की चमकदार धूप खिली रहने से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS