Haryana Mausam Update : मौसम विभाग विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलवृष्टि की संभावना

Haryana Mausam Update : मौसम विभाग विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलवृष्टि की संभावना
X
हरियाणा एनसीआर दिल्ली में 50-60% हिस्सों में इस मौसम प्रणाली का प्रभाव देखने को मिलेगा। वर्तमान परिदृश्य में हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हो रही है।

Haryana Weather Update : हरियाणा एनसीआर दिल्ली में लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है और सम्पूर्ण इलाके में धीरे धीरे तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हो रही है जिसकी वजह से गर्मी अपने रंग दिखाने लगी है। परन्तु जल्द ही मौसम एक बार फिर से करवट लेने वाला है।

राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ चंद्रमोहन ने बताया कि मार्च महीने की शुरुआत से ही हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मौसम में बदलाव और तापमान में उतार चढाव देखने को मिल रहा है और वर्तमान समय में सम्पूर्ण इलाके में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। जिसकी वजह से सम्पूर्ण इलाके में गर्मी धीरे धीरे अपने रंग दिखाने लगी है। जल्द ही हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मौसम करवट लेने वाला है। क्योंकि 16 मार्च को एक नया मध्यम आकार का पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से उत्तरी राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवातीय सरकुलेशन बनने जा रहा है जो अरब सागर दक्षिणी पश्चिमी और बंगाल की खाड़ी की दक्षिणी पूर्वी नमी वाली हवाओं को अपनी तरफ आकर्षित करेगा। जिसके नतीजन सशक्त मौसम प्रणाली बनने से पूर्वी और पश्चिमी हवाओं के टकराव से उत्तरी मैदानी राज्यों राजस्थान, पंजाब, हरियाणा एनसीआर दिल्ली उत्तर प्रदेश के साथ भारत के अधिकतर हिस्सों में 16-21 मार्च के दौरान गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की और तेज गति से हवाएं चलने अंधड़ चलने की और एक दो स्थानों पर ओलावृष्टि की गतिविधियों की संभावनाएं बन रही है इस दौरान सम्पूर्ण इलाके पर बादल अपना डेरा जमा लेंगे इस लिए भारतीय मौसम विभाग ने सम्पूर्ण इलाके पर येलो अलर्ट जारी कर दिया है ।

हरियाणा एनसीआर दिल्ली में 50-60% हिस्सों में इस मौसम प्रणाली का प्रभाव देखने को मिलेगा। वर्तमान परिदृश्य में हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हो रही है। मंगलवार को हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर दिन का तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस से 35.2 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया है जबकि जिला महेंद्रगढ़ में नारनौल और महेंद्रगढ़ का अधिकतम तापमान क्रमश 34.8 डिग्री सेल्सियस और 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो सामान्य से 5.0 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया है। वहीं मंगलवार को हरियाणा एनसीआर दिल्ली में सबसे ज्यादा गर्म दिन महेंद्रगढ़ का रहा है।

Tags

Next Story