Haryana : बर्फीली हवाओं से लुढ़का पारा, न्यूनतम तापमान में आई गिरावट

Haryana : बर्फीली हवाओं से लुढ़का पारा, न्यूनतम तापमान में आई गिरावट
X
हिमालय से आ रही बर्फिली उत्तरी हवाएं हरियाणा एनसीआर दिल्ली विशेषकर जिला महेंद्रगढ़ पर अपने तीखे तेवरों से आगाज किए हुए हैं। जिसके चलते महेंद्रगढ़ जिले में मंगलवार को रात्रि तापमान शिमला से भी कम दर्ज किया गया। इससे सम्पूर्ण इलाके में रात्रि तापमान में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई।

Haryana : हिमालय से आ रही बर्फिली उत्तरी हवाएं हरियाणा एनसीआर दिल्ली विशेषकर जिला महेंद्रगढ़ पर अपने तीखे तेवरों से आगाज किए हुए हैं। जिसके चलते महेंद्रगढ़ जिले में मंगलवार को रात्रि तापमान शिमला से भी कम दर्ज किया गया। इससे सम्पूर्ण इलाके में रात्रि तापमान में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई। आमजन को ठंड ने ठिठुरने को मजबूर कर दिया। बता दें कि कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से लगातार उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर बर्फबारी हो रही है। जैसे यह मौसम प्रणाली आगे निकल जाती है, वैसे ही उत्तरी बर्फीली हवाएं सम्पूर्ण मैदानी राज्यों में अपने रंग दिखाने लगती है। जिसके चलते प्रदेश के सभी 22 जिलों में रात्रि तापमान एकल संख्या में पहुंचा गया है।

मौसम विशेषज्ञ डाॅ. चन्द्रमोहन ने बताया कि बुधवार को रात्रि तापमान लुढ़क कर क्रमश: 5.0 डिग्री सेल्सियस व 4.2 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहा। जो इस सीजन में हरियाणा एनसीआर दिल्ली का सबसे कम रात्रि तापमान दर्ज किया गया। महेंद्रगढ़ में सम्पूर्ण हरियाणा एनसीआर दिल्ली में सबसे ठंडी रात दर्ज हुई है। यहां का रात्रि तापमान शिमला के रात्रि तापमान से कम दर्ज किया गया। राजस्थान से सट्टे हरियाणा के पश्चिमी जिलों विशेषकर सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी जिले में भौगोलिक स्थिति की वजह से मौसम की चरम स्थितियों चाहें ठंड या गर्मी से आमजन को रूबरू होना पड़ता है। हालांकि दिन में मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली के साथ जिला महेंद्रगढ़ में सूर्य की चमकदार धूप खिली रहने से दिन के तापमान सामान्य के आसपास बने हुए हैं। हालांकि दिन के समय भी पिछले दो-तीन दिनों से ठंडी हवाएं चलने व आंशिक बादलवाही से दिन के तापमान में हल्की गिरावट दर्ज हुई है।

उन्होंने बताया कि हिमालय की बर्फीली हवाएं सम्पूर्ण मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अगले दो-तीन दिनों के दौरान रात्रि तापमान में और गिरावट दर्ज होगी। ठंड अपने प्रचण्ड तेवरों से आगाज करेगी, लेकिन 23 दिसंबर को एक बार फिर से तापमान में उछाल देखने को मिलेगा। क्योंकि आने वाले दिनों में 22 व 27 दिसंबर के दौरान दो कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे। जिससे सम्पूर्ण मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली के साथ जिला महेंद्रगढ़ में मौसम में बदलाव व तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। इसके अलावा 22-23 दिसंबर के दौरान हरियाणा एनसीआर दिल्ली में सीमित स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी देखने को मिलेगी। वही सम्पूर्ण इलाके में आंशिक बादलवाही व तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा।

यह भी पढ़ें -Jind : नाबालिग से दुष्कर्म करने के जुर्म में दोषी को आजीवन कारावास

Tags

Next Story